महायुती की महाजीत: 23 निगमों में लहराया भगवा, विपक्ष का सफाया

महायुती की महाजीत: 23 निगमों में लहराया भगवा, विपक्ष का सफाया

By : Swadesh Bhopal
महायुती की महाजीत: 23 निगमों में लहराया भगवा, विपक्ष का सफाया

45 साल में पहली बार भाजपा का कब्जा

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिकाओं के लिए हुए चुनावों में भाजपा गठबंधन ने विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया है। खबर लिखे जाने तक 29 में से 23 नगर निगमों में भाजपा महायुति को बढ़त हासिल है। मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक में गठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई है।

भाजपा ने मुंबई पर पूरी तरह अपना कब्जा जमा लिया है और 45 साल में पहली बार बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रदेश के सभी नगर निगमों में सबसे अहम बीएमसी मानी जाती है। बीएमसी की 227 सीटों में से भाजपा महायुति को 116 सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें भाजपा को 88 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना 28 सीटों पर आगे है। इस तरह मुंबई पूरी तरह भगवामय होती नजर आ रही है।

बीएमसी चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। बीएमसी के इतिहास में अब तक भाजपा का कोई नेता मेयर नहीं बन सका था।

23 नगर निगमों में भाजपा महायुति की बड़ी जीत

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के नतीजों ने राज्य की सियासत की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। 29 नगर निगमों में आए रुझानों के मुताबिक 23 निगमों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को बढ़त मिलती दिख रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 227 सीटों वाली बीएमसी में भाजपा गठबंधन बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गया है।

वहीं मालेगांव जैसे अहम नगर निगम में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है, जिससे स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

आंकड़े (रुझानों के अनुसार)

भाजपा+ : 116 सीट

शिवसेना (यूबीटी) : 66 सीट

कांग्रेस : 24 सीट

एमएनएस : 06 सीट

एनसीपी : 03 सीट

एनसीपी (एसपी) : 01 सीट

अन्य : 10 सीट

कुल : 227 सीट

भाजपा को 88 सीटों पर और शिंदे की शिवसेना को 28 सीटों पर बढ़त या जीत मिल चुकी है। इस तरह महायुति को कुल 116 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 66 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 24 सीटें मिली हैं, जबकि मनसे के 6 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी

करीब 45 साल बाद पहली बार मुंबई के बीएमसी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। पिछली बार 2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा को 82 सीटें मिली थीं, जबकि शिवसेना को 84 सीटें हासिल हुई थीं।

बीएमसी में भाजपा गठबंधन को बहुमत

मुंबई में भाजपा किसे मेयर बनाएगी, इस पर चर्चा तेज हो गई है। बीएमसी की आखिरी मेयर शिवसेना की किशोरी पेडनेकर थीं। शिंदे की शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ा था, जबकि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने साथ मिलकर किस्मत आजमाई। भाजपा पहले ही साफ कर चुकी है कि उसका मेयर मराठी समुदाय से होगा।

जनता को ट्रैक रिकॉर्ड पसंद आया : मोदी

एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। मुंबई में भाजपा कार्यालय में जश्न के दौरान पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राज्य के मेहनती लोगों ने जनहितकारी और सुशासन के एनडीए एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास के लिए हमारा विजन जनता को पसंद आया है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर हिमाचल और कर्नाटक में सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कहा गया कि पैसे नहीं हैं, फिर भी वादे किए गए। महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

विकास के विजन से जीते : फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है। यह जीत भाजपा के विकास के विजन में जनता के भरोसे को दर्शाती है।

जनता ने विकास का ब्रांड चुना : शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। जनता ने भाजपा और शिवसेना पर भरोसा जताया है। हम विकास के मुद्दों पर आगे बढ़ते रहेंगे।

संबंधित सामग्री

मुंबई में पहली बार BJP का मेयर तय! 4 साल बाद BMC को मिलेगा नया नेतृत्व

मुंबई में पहली बार BJP का मेयर तय! 4 साल बाद BMC को मिलेगा नया नेतृत्व

BMC चुनाव में BJP गठबंधन आगे, 4 साल बाद मुंबई को मिलेगा मेयर। इतिहास में पहली बार BJP का मेयर बनने की उम्मीद।

Jan 16, 2026

मुंबई BMC चुनावः पोलिंग बूथ पर दिखे बॉलीवुड सितारे, ट्विंकल-श्रद्धा से लेकर अक्षय-आमिर तक आए नजर

मुंबई BMC चुनावः पोलिंग बूथ पर दिखे बॉलीवुड सितारे, ट्विंकल-श्रद्धा से लेकर अक्षय-आमिर तक आए नजर

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में 15 जनवरी के दिन वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वोटिंग प्रक्रिया में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Jan 15, 2026

क्या चुनाव आयोग ने स्याही मिटाने वाली एजेंसी रखी? BMC में वोटिंग के बीच उद्धव ठाकरे का गंभीर आरोप

क्या चुनाव आयोग ने स्याही मिटाने वाली एजेंसी रखी? BMC में वोटिंग के बीच उद्धव ठाकरे का गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में जारी वोटिंग के बीच उंगली में लगाने वाली स्याही को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यूबीटी के प्रमुख ने गंभीर आरोप लगाया है।

Jan 15, 2026