गुजरात विधानसभा को बम धमकी

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट

गुजरात विधानसभा, मुंद्रा पोर्ट और अहमदाबाद के स्कूलों को बम धमकी मिली। ईमेल के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जांच जारी है।

By : स्वदेश डेस्क
गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट

अहमदाबाद। गुजरात में बुधवार सुबह एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। गुजरात विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।ईमेल में मुंद्रा पोर्ट पर खड़े एलपीजी टैंकर को मिसाइल से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके साथ ही अहमदाबाद के तीन स्कूलों मेमनगर स्थित महाराजा अग्रेशन स्कूल, घाटलोडिया का कैलोरेक्स स्कूल और शांति एशियन स्कूल का भी जिक्र किया गया। पुलिस और बम स्क्वॉड ने इन सभी स्थानों पर जांच की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

सदन खाली कराया गया, एक घंटे देरी से शुरू हुई कार्यवाही

ईमेल मिलते ही विधानसभा परिसर में मौजूद सभी विधायकों और मंत्रियों को बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की गहन जांच की। जांच में कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बाद सदन की कार्यवाही करीब एक घंटे की देरी से सुबह 10 बजे शुरू की गई।धमकी भरे ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं।

साइबर टीम जांच में जुटी, केस दर्ज

गांधीनगर पुलिस के अनुसार, विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर जीमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई थी। एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइम टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसका संबंध पहले मिले ऐसे ही धमकी भरे ईमेल से है।

height=512

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में गुजरात के कई सरकारी दफ्तरों, अदालतों और स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। हाल ही में अहमदाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसने देशभर में 50 से अधिक धमकी भरे ईमेल भेजे थे। जैसे ही यह खबर सामने आई, संबंधित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचने लगे। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

संबंधित सामग्री

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

Oct 30, 2026
ISRO मुख्यालय को बम की धमकी से मचा हड़कंप, तलाशी के बाद क्या निकला सच?

ISRO मुख्यालय को बम की धमकी से मचा हड़कंप, तलाशी के बाद क्या निकला सच?

बेंगलुरु स्थित ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला और ईमेल फर्जी निकला, जबकि पुलिस साइबर जांच में जुटी है।

Jul 02, 2026
गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात के नर्मदा जिले की अदालत ने AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य को वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई है।

Jun 23, 2026
फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद लुफ्थांसा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद लुफ्थांसा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी।

Jun 13, 2026
सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ को भारत की अजेय आत्मा और सभ्यता का प्रतीक बताया। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से लिखा।

May 08, 2026