कितनी मुस्लिम महिलाओं को बुर्के में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति देखा?

कितनी मुस्लिम महिलाओं को बुर्के में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति देखा?

By : Swadesh Bhopal
कितनी मुस्लिम महिलाओं को बुर्के में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति देखा?

हिजाब वाली प्रधानमंत्री का सपना देख रहे ओवैसी से भाजपा का सवाल

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के “हिजाब पहनने वाली महिला के एक दिन प्रधानमंत्री बनने” संबंधी बयान पर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ओवैसी से सवाल करते हुए उनके बयान पर कड़ा प्रहार किया है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दुनिया के कई मुस्लिम देशों में महिलाएं प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति रह चुकी हैं, लेकिन उनमें से कितनी महिलाओं को बुर्का पहने देखा गया है। उन्होंने सवाल किया,
“मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदर असदुद्दीन ओवैसी से मैं पूछना चाहता हूं कि कई देशों में मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री रही हैं, आपने उनमें से कितनों को बुर्का पहने देखा है?

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बांग्लादेश में बेगम खालिदा जिया और शेख हसीना दोनों प्रधानमंत्री रहीं, पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन क्या किसी ने उन्हें बुर्के में देखा? इसी तरह दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की पूर्व प्रधानमंत्री मेघावती सुकर्णोपुत्री को भी कभी बुर्के में नहीं देखा गया।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि पैगंबर मुहम्मद के खानदान से जुड़े शाह हुसैन और जॉर्डन के शाही परिवार की महिलाओं को भी कभी बुर्का पहने नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि मुस्लिम महिलाओं को लेकर ओवैसी और उनके जैसे नेताओं का नजरिया क्या है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े मुस्लिम देश भी वह काम नहीं कर रहे हैं, जिस पर भारत में सियासत की जा रही है। उन्होंने कहा, “जो काम पैगंबर मुहम्मद के सीधे वंशजों से जुड़े देशों में नहीं हो रहा है, उस पर सियासत करने के लिए न सिर्फ ओवैसी, बल्कि इंडी गठबंधन के तमाम लोग उतारू हैं।

जनसभा में यह कहा था ओवैसी ने

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि केवल एक ही मजहब का व्यक्ति प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है, जबकि बाबा साहब आंबेडकर के संविधान के अनुसार भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है।

ओवैसी ने कहा था, “असदुद्दीन ओवैसी का ख्वाब यह है कि एक दिन इस देश में ऐसा वक्त आएगा, जब शायद आप और हम नहीं रहेंगे, लेकिन एक हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की वजीर-ए-आजम बनेगी।


संबंधित सामग्री

Jaspal Singh Arora: ओवैसी फिर भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे!, भाजपा नेता का बयान

Jaspal Singh Arora: ओवैसी फिर भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे!, भाजपा नेता का बयान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे और बयानों को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सीहोर में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश...

Sep 17, 2026
Rameshwar Sharma: रामेश्वर शर्मा का बयान, बदतमीजी छोड़ें ओवैसी, गिरती रहेंगी मिसाइलें

Rameshwar Sharma: रामेश्वर शर्मा का बयान, बदतमीजी छोड़ें ओवैसी, गिरती रहेंगी मिसाइलें

भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर अब तक का सबसे तीखा और विवादित हमला बोला है।

Sep 16, 2026
Bhopal Owaisi Accident: भोपाल में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट

Bhopal Owaisi Accident: भोपाल में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले के दौरान एक सड़क हादसा हो गया।

Sep 16, 2026
Asaduddin Owaisi Bhopal: भोपाल मुस्लिम समाज ने की असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग

Asaduddin Owaisi Bhopal: भोपाल मुस्लिम समाज ने की असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आगामी 15 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Sep 13, 2026
मटेरा में ओवैसी का चुनावी हमला, बोले- 2027 में यूपी में बदलाव तय

मटेरा में ओवैसी का चुनावी हमला, बोले- 2027 में यूपी में बदलाव तय

बहराइच की मटेरा रैली में ओवैसी ने 2027 चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति, एनकाउंटर नीति और बदलाव की जरूरत पर सरकार को घेरा और AIMIM उम्मीदवार के समर्थन की अपील की।

Jun 14, 2026