राजस्थान में बारिश का अलर्ट: बिहार में कोहरे से ट्रेनें थमीं, MP में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में बारिश का अलर्ट: बिहार में कोहरे से ट्रेनें थमीं, MP में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में बारिश का अलर्ट, बिहार में कोहरे से ट्रेनें रद्द, MP में ठंड से 2 मौतें। उत्तर भारत में पारा तेजी से गिरा।

By : Swadesh Bhopal
राजस्थान में बारिश का अलर्ट: बिहार में कोहरे से ट्रेनें थमीं, MP में कड़ाके की सर्दी

 पूरे उत्तर भारत में दिखा ठंड का असर

पहाड़ों पर तापमान शून्य से नीचे फिसल चुका है और वहीं से आती सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में भी कंपकंपी बढ़ा रही हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को पारा अचानक गिरा और फ्लाइट से लेकर ट्रेनों तक सब पर असर पड़ा है। हरियाणा के 17 शहरों में तापमान 10°C से नीचे रहा, जबकि नारनौल में तो पारा 5.5°C तक गिर गया। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घनी धुंध और ठंडी हवाएँ लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं। रीवा और रायसेन में भीषण ठंड की वजह से दो लोगों की मौत तक हो गई।

राजस्थान में बारिश की आशंका, कई जिलों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर सहित 7 जिलों में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है। राज्य के 11 शहरों में तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान केवल 2.9°C रहा, जो माउंट आबू से भी कम था। सुबह की ओस अब छोटे-छोटे बर्फीले कणों में बदलने लगी है, और हल्की धुंध के साथ ठंड का असर और गहरा हो रहा है।


मध्य प्रदेश: 7 शहरों में पारा लुढ़का 

भोपाल, ग्वालियर, चंबल समेत कई शहरों में रात का तापमान 10°C से नीचे दर्ज हुआ। नौगांव में न्यूनतम तापमान 7.8°C रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन 48 घंटे बाद ठंड का जोर बढ़ेगा। धुंध ने सुबह की दिनचर्या को मुश्किल बनाया है। दिखाई कम होने और नमी बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं।

बिहार: कोहरे के चलते 52 ट्रेनें रद्द, 14 फ्लाइट्स लेट

राज्य में ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। बक्सर में तापमान 9.6°C दर्ज हुआ। पटना, गया, वैशाली समेत 10 जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। पटना एयरपोर्ट पर 14 विमान देर से उड़ान भरे, जबकि 52 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इनमें 20 ट्रेनें पटना से गुजरने या वहीं से खुलने वाली थीं। लोगों ने सुबह-सुबह अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश की।

उत्तराखंड हिमाचल कश्मीर में बर्फ और कोहरा  

  • उत्तराखंड: आदि कैलाश में तापमान माइनस 14°C, गौरीकुंड सरोवर बर्फ की मोटी परत में जम गया।
  • हिमाचल: मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में घना कोहरा, 12 शहरों में पारा 5°C से नीचे।
  • कश्मीर: श्रीनगर में कोहरे से ढकी डल झील, शिकारों ने मुश्किल हालात में नावें चलाईं।

 हरियाणा-पंजाब: पारा लगातार नीचे गिर रहा

हरियाणा के नारनौल, सिरसा और महेंद्रगढ़ में तापमान 6°C से नीचे रहा। पंजाब में भी ठंड तेज हुई है। बठिंडा सबसे ठंडा रहा जहाँ न्यूनतम पारा 4°C दर्ज हुआ। धुंध बढ़ने के साथ कई शहरों की हवा भी ‘खराब’ श्रेणी में पहुँच गई है।

 तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश

तूतीकोरिन जिले में भारी बारिश से घरों और सड़कों में पानी भर गया है। तेज हवाओं और लगातार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है।

संबंधित सामग्री

MP Mei Barish: मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट; इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Mei Barish: मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट; इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है और 11 अगस्त को कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। राजगढ़, अलीराजपुर, रतलाम समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Aug 11, 2026
बारिश ने कई राज्यों में बढ़ाया संकट, पुणे में इमारत गिरी तो सूरत ने तोड़ा 85 साल का रिकॉर्ड

बारिश ने कई राज्यों में बढ़ाया संकट, पुणे में इमारत गिरी तो सूरत ने तोड़ा 85 साल का रिकॉर्ड

देशभर में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। पुणे में इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जबकि सूरत में 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूट गया।

Jul 08, 2026
दिन ही नहीं रातें भी ‘आग’ उगल रहीं, 35 शहरों में रात का पारा 30°C पार; बांदा लगातार 5वें दिन सबसे गर्म

दिन ही नहीं रातें भी ‘आग’ उगल रहीं, 35 शहरों में रात का पारा 30°C पार; बांदा लगातार 5वें दिन सबसे गर्म

देश के 35 शहरों में रात का तापमान 30°C से ऊपर पहुंचा। बांदा लगातार 5वें दिन सबसे गर्म शहर रहा, जबकि राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का पारा 33.7°C दर्ज हुआ।

May 22, 2026
MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 46°C पार पहुंचा पारा; बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 46°C पार पहुंचा पारा; बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

MP, राजस्थान और UP समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है। बांदा 46.4°C के साथ सबसे गर्म रहा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश हो गईं।

May 18, 2026
8 राज्यों में भीषण गर्मी का कहर; जानवरों के लिए AC-कूलर तक लगाने पड़े

8 राज्यों में भीषण गर्मी का कहर; जानवरों के लिए AC-कूलर तक लगाने पड़े

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा सबसे गर्म रहे, जबकि गुजरात के जू में जानवरों को AC और बर्फ से राहत दी जा रही है।

May 17, 2026