इंडिगो को राहत: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम में ढील दी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

इंडिगो को राहत: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम में ढील दी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

DGCA ने इंडिगो और एयरलाइंस को 36 घंटे का वीकली रेस्ट देने की अस्थायी राहत दी। पायलट और क्रू की उपलब्धता बढ़ी पर सुरक्षा की चिंता।

By : Swadesh Bhopal
इंडिगो को राहत: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम में ढील दी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले चार दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद आखरकार केंद्र सरकार ने ढील दे दी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को इंडिगो सहित सभी एयरलाइंस को अस्थायी राहत देते हुए वीकली रेस्ट नियम में बदलाव की घोषणा की। अब फ्लाइट क्रू को हर हफ्ते 48 घंटे के बजाय 36 घंटे का रेस्ट मिलेगा।

वीकली रेस्ट नियम में बदलाव का कारण

1 नवंबर 2025 से DGCA ने फ्लाइट पायलट और क्रू मेंबर्स के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का दूसरा फेज़ लागू किया था। इसके तहत एयरलाइंस को पायलटों और क्रू मेंबर्स को हफ्ते में कम से कम 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना था, और छुट्टियों को अलग गिना जाता था। इस नियम का उद्देश्य क्रू की थकान कम करना और उड़ानों में सुरक्षा सुनिश्चित करना था। लेकिन इस नए नियम के कारण स्टाफ की कमी हुई और एयरलाइन ऑपरेशन प्रभावित हुआ। इसी वजह से पिछले चार दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो गईं, और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

DGCA का अस्थायी आदेश

DGCA ने इंडिगो और अन्य एयरलाइंस को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। इसमें रात की ड्यूटी में छूट दी गई, पायलट अब पहले की तरह रात में 6 उड़ानें भर सकेंगे। दूसरा वीकली रेस्ट नियम में ढील दी है छुट्टी और वीकली रेस्ट को जोड़कर माना जा सकता है। हालांकि इससे क्रू की थकान बढ़ सकती है, जिससे सुरक्षा पर खतरा बन सकता है। यह बदलाव यात्रियों के लिए राहत है क्योंकि फ्लाइट्स सामान्य होंगी। लेकिन क्रू के स्वास्थ्य और थकान की कीमत पर यह निर्णय चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी उड़ानों और लगातार रात की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा खतरे में आ सकती है।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु लैंडिंग के दौरान डगमगाई एयर इंडिया फ्लाइट, रनवे से टकराई टेल और थम गई यात्रियों की सांसें

बेंगलुरु लैंडिंग के दौरान डगमगाई एयर इंडिया फ्लाइट, रनवे से टकराई टेल और थम गई यात्रियों की सांसें

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI2651 लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक का शिकार हो गई। रनवे से टकराने के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया, सभी 179 यात्री सुरक्षित हैं।

May 21, 2026
चलती फ्लाइट में यात्री ने खोला इमरजेंसी एग्जिट, चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार; 231 लोग थे सवार

चलती फ्लाइट में यात्री ने खोला इमरजेंसी एग्जिट, चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार; 231 लोग थे सवार

शारजाह से चेन्नई आई फ्लाइट में यात्री ने टैक्सीवे पर इमरजेंसी गेट खोल दिया। 231 यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ी, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।

May 03, 2026
भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग। 175 यात्री सुरक्षित, तकनीकी खराबी के चलते वापसी उड़ान रद्द, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।<br/>

Apr 26, 2026
इंडिगो की 400 फ्लाइट कैंसिल: 2000+ उड़ानें रद्द होने से 3 लाख यात्री परेशान

इंडिगो की 400 फ्लाइट कैंसिल: 2000+ उड़ानें रद्द होने से 3 लाख यात्री परेशान

इंडिगो ने आज 400 उड़ानें रद्द कीं, 5 दिनों में 2000+ फ्लाइटें प्रभावित। FDTL नियमों और स्टाफ की कमी से यात्री परेशान। सरकार ने जांच की बात कही।

Dec 06, 2025
250 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द: क्रू की कमी से अटकी उड़ानें, रातभर एयरपोर्ट पर भटकते रहे यात्री

250 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द: क्रू की कमी से अटकी उड़ानें, रातभर एयरपोर्ट पर भटकते रहे यात्री

इंडिगो की 250+ उड़ानें क्रू की कमी से रद्द, DGCA के नए नियमों के बाद देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी।

Dec 04, 2025