आफताब ने पहले श्रद्धा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी की जिद पर 35 टुकड़े कर जंगल में फेंका

आफताब ने पहले श्रद्धा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी की जिद पर 35 टुकड़े कर जंगल में फेंका

By : स्वदेश डेस्क
आफताब ने पहले श्रद्धा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी की जिद पर 35 टुकड़े कर जंगल में फेंका

नईदिल्ली।  साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में करीब पांच महीने पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक शख्स शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी को मुम्बई से दिल्ली लेकर आया था। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसकी हत्या कर दी, फिर शव के कई टुकड़े किए और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंककर शव को ठिकाने लगा दिया। घटना के करीब पांच महीने बाद वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपित आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय विकास मदान वाकर ने आठ नंवबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी। वाकर ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। पीड़ित की 26 वर्षीय श्रद्धा वाकर मुंबई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन से हुई। जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। 

ऐसे हुआ खुलासा - 

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आफताब को शनिवार को ढूंढ निकाला। आफताब ने बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी। इसी पर दोनों में विवाद होता रहता था, इसलिए 18 मई को झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को चापड़ से कई टुकड़ों में बांटा और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने आफताब के बयान पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपित के बयान के आधार पर शव के टुकड़े ढूंढने की कोशिश कर रही है।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
पराली से आलू उगा रहे ऊना के किसान, बिना जुताई और सिंचाई के अपनाई अनोखी तकनीक

पराली से आलू उगा रहे ऊना के किसान, बिना जुताई और सिंचाई के अपनाई अनोखी तकनीक

खेती में नई तकनीकें अपनाकर किसान अब कम संसाधनों में भी बेहतर उत्पादन की राह तलाश रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुछ किसानों ने पराली से आलू उगाने की अनूठी तकनीक अपनाई है।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026