रिकॉर्ड ठंड: राजस्थान-एमपी में पारा 2.6°–3.8°, UP में कोहरे से 3 की मौत

रिकॉर्ड ठंड: राजस्थान-एमपी में पारा 2.6°–3.8°, UP में कोहरे से 3 की मौत

राजस्थान-एमपी में रिकॉर्ड ठंड, UP में घने कोहरे से 3 मौतें और जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में एवलांच की चेतावनी।

By : स्वदेश डेस्क
रिकॉर्ड ठंड: राजस्थान-एमपी में पारा 2.6°–3.8°, UP में कोहरे से 3 की मौत

सर्दी इस बार सिर्फ महसूस नहीं हो रही, बल्कि असर भी दिखा रही है । उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है कहीं तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है. तो कहीं कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठिठुरन

राजस्थान में उत्तरी हवाओं ने ठंड को और तेज कर दिया है मंगलवार को सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । खुले इलाकों में सुबह-सुबह बर्फ जैसी ठंड महसूस की गई वहीं मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पारा 3.8 डिग्री तक लुढ़क गया इस सीजन में पहली बार यहां इतनी कड़ाके की ठंड दर्ज हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि नए साल की शुरुआत तक राज्य के कई हिस्सों में ठंड और कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

उत्तर प्रदेश: घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

उत्तर प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक नजर आ रहे हैं, लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं कई इलाकों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी लगभग शून्य रही।गोरखपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे और सड़कों पर कुछ भी साफ नजर नहीं आया । प्रशासन के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में सर्दी और कोहरे की वजह से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. ट्रेनों और बसों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।


जम्मू-कश्मीर: तापमान बढ़ा, एवलांच का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी के बाद बुधवार रात मौसम थोड़ा साफ रहा. इससे अधिकतर इलाकों में रात का तापमान शून्य से ऊपर चला गया और ठंड में हल्की राहत मिली।लेकिन यह राहत खतरे के साथ आई है. तापमान बढ़ने से पहाड़ों पर जमी बर्फ के खिसकने का जोखिम बढ़ गया है। मौसम विभाग ने डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका है।

संबंधित सामग्री

MP Mei Barish: मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट; इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Mei Barish: मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट; इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है और 11 अगस्त को कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। राजगढ़, अलीराजपुर, रतलाम समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Aug 11, 2026
बारिश ने कई राज्यों में बढ़ाया संकट, पुणे में इमारत गिरी तो सूरत ने तोड़ा 85 साल का रिकॉर्ड

बारिश ने कई राज्यों में बढ़ाया संकट, पुणे में इमारत गिरी तो सूरत ने तोड़ा 85 साल का रिकॉर्ड

देशभर में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। पुणे में इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जबकि सूरत में 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूट गया।

Jul 08, 2026
दिन ही नहीं रातें भी ‘आग’ उगल रहीं, 35 शहरों में रात का पारा 30°C पार; बांदा लगातार 5वें दिन सबसे गर्म

दिन ही नहीं रातें भी ‘आग’ उगल रहीं, 35 शहरों में रात का पारा 30°C पार; बांदा लगातार 5वें दिन सबसे गर्म

देश के 35 शहरों में रात का तापमान 30°C से ऊपर पहुंचा। बांदा लगातार 5वें दिन सबसे गर्म शहर रहा, जबकि राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का पारा 33.7°C दर्ज हुआ।

May 22, 2026
MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 46°C पार पहुंचा पारा; बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 46°C पार पहुंचा पारा; बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

MP, राजस्थान और UP समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है। बांदा 46.4°C के साथ सबसे गर्म रहा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश हो गईं।

May 18, 2026
8 राज्यों में भीषण गर्मी का कहर; जानवरों के लिए AC-कूलर तक लगाने पड़े

8 राज्यों में भीषण गर्मी का कहर; जानवरों के लिए AC-कूलर तक लगाने पड़े

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा सबसे गर्म रहे, जबकि गुजरात के जू में जानवरों को AC और बर्फ से राहत दी जा रही है।

May 17, 2026