OBC Creamy Layer Salary Rule Supreme Court

ओबीसी क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला : माता-पिता के वेतन से नहीं तय होगा आरक्षण का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ओबीसी क्रीमी लेयर तय करते समय माता-पिता की नौकरी से मिलने वाली सैलरी को आय में नहीं जोड़ा जाएगा।

By : स्वदेश डेस्क
ओबीसी क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला : माता-पिता के वेतन से नहीं तय होगा आरक्षण का अधिकार

सर्वोच्च न्यायालय ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में क्रीमी लेयर के निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि माता-पिता की नौकरी से मिलने वाली नियमित सैलरी को क्रीमी लेयर की आय में शामिल नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि केवल इस आधार पर किसी अभ्यर्थी को ओबीसी आरक्षण से बाहर नहीं किया जा सकता कि उसके माता-पिता सरकारी सेवा, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों या निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और उन्हें वेतन मिलता है।न्यायालय के इस निर्णय से देशभर में ऐसे हजारों छात्रों और अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अब तक माता-पिता की सैलरी के आधार पर क्रीमी लेयर में मानकर आरक्षण के लाभ से वंचित किया जा रहा था।

स्पष्टीकरण पत्र को अदालत ने माना अवैध

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आर. महादेवन और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ ने केंद्र सरकार के 14 अक्टूबर 2004 के उस स्पष्टीकरण पत्र को अवैध ठहरा दिया, जिसमें सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन को क्रीमी लेयर की आय में जोड़ने का निर्देश दिया गया था।

वेतन नहीं, वास्तविक आर्थिक स्थिति होगी आधार

पीठ ने कहा कि 1993 के मूल सरकारी आदेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था और केवल एक स्पष्टीकरण पत्र के माध्यम से मूल नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि सरकारी कर्मचारियों और अन्य नौकरीपेशा वर्गों के बीच इस प्रकार का अंतर करना समानता के संवैधानिक सिद्धांत के विपरीत है।अदालत ने स्पष्ट किया कि क्रीमी लेयर का निर्धारण केवल वेतन के आधार पर नहीं, बल्कि परिवार की वास्तविक आर्थिक स्थिति और अन्य स्रोतों से होने वाली आय को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

 

संबंधित सामग्री

Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल, अब आसान हिंदी में समझ आएंगे फैसले

Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल, अब आसान हिंदी में समझ आएंगे फैसले

हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी जन सूचना सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। अब अहम फैसलों का आसान हिंदी सार और 15 से 30 मिनट का ऑडियो वीडियो बुलेटिन जारी किया जाएगा।

Sep 14, 2026
‘माता-पिता IAS हैं तो आरक्षण क्यों?’ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से फिर गरमाया क्रीमी लेयर विवाद

‘माता-पिता IAS हैं तो आरक्षण क्यों?’ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से फिर गरमाया क्रीमी लेयर विवाद

सुप्रीम कोर्ट ने क्रीमी लेयर मामले की सुनवाई में पूछा कि जब माता-पिता दोनों IAS अधिकारी हों तो बच्चों को आरक्षण की जरूरत क्यों है। कोर्ट की टिप्पणी से आरक्षण बहस फिर तेज हो गई।

May 22, 2026
‘बौखला गए लोग...’ आधी रात अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, फैंस बोले- “समझना आसान नहीं”

‘बौखला गए लोग...’ आधी रात अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, फैंस बोले- “समझना आसान नहीं”

अमिताभ बच्चन के आधी रात किए गए क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस पोस्ट का मतलब खोज रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया तो कुछ ने राजनीतिक अर्थ निकालने शुरू कर दिए।

May 21, 2026
पाकिस्तान में नंबर-1 ट्रेंडिंग बनी ‘धुरंधर 2’, नेटफ्लिक्स सर्वर क्रैश होने का दावा

पाकिस्तान में नंबर-1 ट्रेंडिंग बनी ‘धुरंधर 2’, नेटफ्लिक्स सर्वर क्रैश होने का दावा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। पाकिस्तानी क्रिएटर ने 24 घंटे में 20 करोड़ व्यूज और सर्वर क्रैश होने का दावा किया।

May 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बदलाव: अब सोमवार-शुक्रवार VC सुनवाई और WFH, जानिए और क्या बदलाव होंगे?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बदलाव: अब सोमवार-शुक्रवार VC सुनवाई और WFH, जानिए और क्या बदलाव होंगे?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार और शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई का फैसला लिया है। साथ ही कार-पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। जानिए पूरा बदलाव क्या है।

May 15, 2026