Pune Court Murder: Mandar Kivle Attacked

पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वारदात, चार दिन पहले जेल से छूटे हत्या के आरोपी मंदार किवले पर चाकू से वार, फिर गोली

पुणे में अदालत के बाहर हत्या के आरोपी मंदार किवले पर हमलावरों ने धारदार हथियार से वार किए और गोली मारी। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

By : संजय चतुर्वेदी
पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वारदात, चार दिन पहले जेल से छूटे हत्या के आरोपी मंदार किवले पर चाकू से वार, फिर गोली

Pune Crime broad Daylight

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आज दोपहर पुणे की एक अदालत में कानूनी कार्यवाही और पेशी के लिए पहुंचे हत्या के एक आरोपी पर हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया। हमलावरों ने पहले युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। कोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके के बाहर हुई इस खौफनाक वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

फुटपाथ पर गिराकर किए ताबड़तोड़ वार

इस पूरी घटना का एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित जिसकी पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है, सड़क किनारे फुटपाथ पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। चार-पांच हमलावर उस पर लगातार कोयते से हमला कर रहे हैं।

हमलावरों के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उन्होंने युवक को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। हथियार से वार करने के बाद उस पर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर पहले से तैयार खड़े दो स्कूटरों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

लोग बने रहे तमाशबीन, किसी ने नहीं की मदद

इस घटना का सबसे दुखद और चौंकाने वाला पहलू वहां मौजूद भीड़ की संवेदनहीनता रही। सामने आए कई वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मंदार किवले फुटपाथ पर पड़ा तड़प रहा था और हमलावर उस पर वार कर रहे थे, तब आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन डर और दहशत के माहौल के बीच किसी ने भी बीच-बचाव करने या घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। लोग दूर खड़े होकर इस खूनी खेल को महज एक तमाशे की तरह देखते रहे और वीडियो बनाते रहे।

पुरानी रंजिश और हत्या का बदला होने की आशंका

पुणे पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और बदले की कार्रवाई से जुड़ा नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, मृतक मंदार मारुति किवले खुद भी एक हत्या के मामले में आरोपी था। पुणे के संतोषनगर कटराज इलाके में जमीन और पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर 20 अप्रैल 2025 को शुभम सुभाष चव्हाण नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसी हत्याकांड में किवले को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि मंदार किवले महज चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। आज जब वह इसी मामले से जुड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत पहुंचा, तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे अपना निशाना बना लिया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज तथा वायरल वीडियो के आधार पर फरार हमलावरों की तलाश में कई टीमें रवाना कर दी हैं।

संबंधित सामग्री

Amethi Police: करीब 80 लाख की चोरी का खुलासा न होने पर रामगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Amethi Police: करीब 80 लाख की चोरी का खुलासा न होने पर रामगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

रामगंज थाना क्षेत्र में करीब 80 लाख रुपये की चोरी के मामले में अब तक खुलासा नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कार्रवाई की है।

Nov 25, 2026
Motivational Story:  दस साल के भाई ने बोन मैरो देकर बचाई 5 साल के हर्षित की जान, छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार

Motivational Story: दस साल के भाई ने बोन मैरो देकर बचाई 5 साल के हर्षित की जान, छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार

रायपुर के श्री बालाजी कैंसर अस्पताल में 5 साल के हर्षित बंजारे का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ। बड़े भाई ने बोन मैरो दिया और राज्य में पहली बार TBI तकनीक अपनाई गई।

Nov 25, 2026
टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को NTCA में मिली तीन जगह, 2026 में 59 बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को NTCA में मिली तीन जगह, 2026 में 59 बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता

देश के टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को पुनर्गठित राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण NTCA में तीन जगह मिली हैं। इसी बीच प्रदेश में 2026 में कम से कम 59 बाघों की मौत की खबरें चिंता बढ़ा रही हैं।

Nov 25, 2026
CM Sai Target Congress:  दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

CM Sai Target Congress: दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

दुर्ग दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी समाज के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और भिलाई, रिसाली व चरोदा में 436 करोड़ के कामों की सौगात दी।

Nov 25, 2026
मध्य प्रदेश के स्मारकों से क्यों दूर हो रहे सैलानी? खजुराहो और मांडू में विदेशी पर्यटक घटे, घरेलू में 7 प्रतिशत की कमी

मध्य प्रदेश के स्मारकों से क्यों दूर हो रहे सैलानी? खजुराहो और मांडू में विदेशी पर्यटक घटे, घरेलू में 7 प्रतिशत की कमी

पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 में मप्र के स्मारकों पर घरेलू सैलानी करीब 7 और विदेशी 20 प्रतिशत घटे। खजुराहो, मांडू और ग्वालियर में सबसे ज्यादा असर दिखा।

Nov 25, 2026