रेल मंत्री का अहमदाबाद दौरा

अहमदाबाद स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर्मचारियों से किया संवाद

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों से मिलकर यात्री सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर दिया और उन्हें सहायता और सुविधा में सुधार के लिए प्रेरित किया।

By : नरेंद्र कुमार
अहमदाबाद स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर्मचारियों से किया संवाद

“यात्री सेवा सबसे पहली जिम्मेदारी, रेल सेवा का चेहरा कर्मचारी”  जरूरत के वक्त यात्रियों को सहायता और विनम्र व्यवहार पर दिया जोर

अहमदाबाद। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर लोको पायलटों और रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात कर यात्री सेवा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधा, सहायता और सुरक्षित यात्रा रेलवे सेवा की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुश्किल वक्त में तुरंत मदद पहुंचे

रेल मंत्री ने कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद करते हुए यात्रियों की जरूरतों को समझने और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वैष्णव ने रेलवे कर्मचारियों से कहा कि स्टेशन हो या ट्रेन, यात्रियों को किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर उन्हें सहायता उपलब्ध कराने में तत्परता जरूरी है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और ऐसे यात्रियों को प्राथमिकता देने की जरूरत है, जिन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता हो सकती है।

लोको पायलटों से भी संवाद

अहमदाबाद स्टेशन पर रेल मंत्री ने लोको पायलटों और अन्य रेलवे कर्मचारियों से बातचीत की। संवाद के दौरान उन्होंने रेलवे संचालन में कर्मचारियों की भूमिका और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उनका संदेश साफ था कि रेलवे की व्यवस्थाओं के साथ-साथ यात्री को मिलने वाली सहायता और व्यवहार की गुणवत्ता भी रेलवे सेवा का अहम हिस्सा बने।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद से ओलिंपिक तक का सपना, 2036 की मेजबानी के लिए भारत ने पेश किया विजन

अहमदाबाद से ओलिंपिक तक का सपना, 2036 की मेजबानी के लिए भारत ने पेश किया विजन

भारत ने 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं

Nov 26, 2026
रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी पर रेलवे बोर्ड सख्त, अब आराम के समय में नहीं चलेगी कोई कटौती

रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी पर रेलवे बोर्ड सख्त, अब आराम के समय में नहीं चलेगी कोई कटौती

भारतीय रेलवे में रनिंग स्टाफ और परिचालन से जुड़े कर्मचारियों की ड्यूटी और विश्राम को लेकर रेलवे बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं

Nov 25, 2026
Special Train Schedule: MP से शुरू हुई यूपी-बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, देखे शेड्यूल

Special Train Schedule: MP से शुरू हुई यूपी-बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, देखे शेड्यूल

मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है।

Nov 22, 2026

इंदौर-भोपाल चार्टर्ड बस का किराया फिर घटा, जयपुर-अहमदाबाद समेत कई रूट पर सफर हुआ सस्ता

इंदौर-भोपाल चार्टर्ड बस का किराया फिर घटा, जयपुर-अहमदाबाद समेत कई रूट पर सफर हुआ सस्ता

इंदौर और भोपाल के बीच चार्टर्ड बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है

Nov 20, 2026
कानपुर से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस शुरू, 22 LHB कोच वाली ट्रेन 428 किमी का सफर तय करेगी; इन शहरों को मिलेगा फायदा

कानपुर से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस शुरू, 22 LHB कोच वाली ट्रेन 428 किमी का सफर तय करेगी; इन शहरों को मिलेगा फायदा

अश्विनी वैष्णव और सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 22 LHB कोच वाली यह ट्रेन 428 किमी का सफर तय कर आनंद विहार पहुंचेगी।

Nov 16, 2026