Samajwadi party Absent in congress protest

SP absent in Opposition lunch: इंडिया गठबंधन में हलचल, खड़गे के लंच में नहीं पहुंचा कोई सपा सांसद

इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन अखिलेश यादव समेत सपा के सांसद नजर नहीं आए। कांग्रेस ने कहा कि खड़गे के लंच का फैसला देर रात हुआ। इसलिए कुछ दलों के प्रतिनिधि नहीं पहुंच सके।

By : संजय चतुर्वेदी
SP absent in Opposition lunch: इंडिया गठबंधन में हलचल, खड़गे के लंच में नहीं पहुंचा कोई सपा सांसद

mp promotion rules new Update

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को भी विपक्षी सांसद सड़कों पर उतरे थे। उस दिन 300 सांसद मौजूद थे। बुधवार को लगातार दूसरे दिन हुए प्रदर्शन से अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सांसदों ने दूरी बनाए रखी।

आकाशवाणी भवन का धरना और सपा की गैरमौजूदगी

मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक आकाशवाणी भवन पहुंचकर धरने पर बैठ गए। देर रात दोनों को हिरासत में लेकर वहां से हटाया जा सका। अखिलेश यादव समेत दूसरे दलों के सांसदों को इससे पहले ही हिरासत में ले लिया  गया था। बुधवार को जब अखिलेश यादव और सपा के बाकी सांसद नहीं पहुंचे। तब सवाल उठने लगे कि क्या इंडिया गठबंधन में नाराजगी आ गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सहयोगी दलों को कांग्रेस की ओर सिर्फ प्रदर्शन के बारे में बताया गया था। इसके बावजूद राहुल, प्रियंका और कुछ सांसद आकाशवाणी भवन पहुंच गए और देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। सपा सांसदों की गैर मौजूदगी को इसी रणनीति को लेकर अखिलेश की नाराजगी की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।

खड़गे के लंच में कौन पहुंचा

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई दिल्ली के जनपथ रोड पर सागर रत्ना रेस्तरां में लंच रखा था। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और कई अन्य दलों के करीब 100 सांसद शामिल हुए। इसके बाद विपक्षी सांसद तीन बसों में सवार होकर जंतर मंतर पर चुनाव आयोग से जुड़े मामले को लेकर प्रदर्शन के लिए रवाना हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

कांग्रेस ने क्या सफाई दी

समाजवादी पार्टी, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार के किसी सांसद के लंच में शामिल नहींहोने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेशन ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि लंच का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया और उसी समय जानकारी दी गई। इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि नहीं आ सके।

जयराम रमेशन ने एक्स पर लिखा कि लंच के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दलों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों में इस पर बेवजह टिप्पणी की जा रही है। उनके अनुसार इंडिया गठबंधन और अन्य विपक्षी दल वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े हैं।

सपा सांसद क्या बोले

समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि पार्टी का कोई सांसद क्यों नहीं पहुंचा। लंच के समय दिल्ली में मौजूद इन सांसद ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि न्यौता मिला था या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर न्यौता मिला था तो अध्यक्ष यानी अखिलेश ने किसी को क्यों नहीं भेजा।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026