उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान-छत्तीसगढ़-MP में 4° से नीचे

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान-छत्तीसगढ़-MP में 4° से नीचे

By : Swadesh Bhopal
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान-छत्तीसगढ़-MP में 4° से नीचे

उत्तर भारत में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। हिमालय में लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मैदानी इलाकों में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में पारा माइनस 2.6°C और सोनमर्ग में माइनस 5.8°C रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में पारा 3.1°C, छत्तीसगढ़ के मैनपाट में 4°C और मध्य प्रदेश के मंदसौर में 2.9°C दर्ज किया गया।

जेट स्ट्रीम का असर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण जेट स्ट्रीम है। यह 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर बहने वाली तेज हवाएं हैं, जिनकी रफ्तार इस बार 262kmph तक पहुंच गई है। जब जेट स्ट्रीम नीचे झुकती है, तो यह उत्तर की बेहद ठंडी हवा को भारत तक खींच लाती है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट होती है।अगर जेट स्ट्रीम धीमी हो जाए या एक जगह रुक जाए, तो ठंडी हवा वहीं फंस जाती है और कई दिन तक ठंड बनी रहती है, जिससे शीतलहर का असर और बढ़ जाता है।

अगले तीन दिनों का मौसम

29 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में घना कोहरा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज सर्दी और कोल्ड वेव

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी

30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार

मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा जारी

ऊंचाई वाले जिलों में मौसम शुष्क, लेकिन सर्दी बनी रहेगी

31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत

मैदानी जिलों में हल्का कोहरा

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी, ठंड और बढ़ेगी

राज्यों का हाल

बिहार: 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट। गया में पारा 5.4°C। कोहरे की वजह से 22 फ्लाइट्स लेट।

हरियाणा: 12 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा, 10 जिलों में शीत लहर का अनुमान।

उत्तराखंड: हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी में यलो अलर्ट। ऊंचाई वाले जिलों में नए साल पर बर्फबारी की संभावना।

पंजाब और चंडीगढ़: न्यूनतम तापमान में 2.3°C की गिरावट। शहीद भगत सिंह नगर सबसे ठंडा 4.4°C। पूरे राज्य में घने कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट।

हिमाचल प्रदेश: मौसम शुष्क, मैदानी और निचले इलाकों में घना कोहरा। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2°C।

छत्तीसगढ़: उत्तरी और मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड। सरगुजा के पाट क्षेत्रों में पारा 4°C से नीचे। मैनपाट में सुबह बर्फ और ओस की बूंदें जमी नजर आईं।

संबंधित सामग्री

देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का असर, उत्तराखंड में 136 लोग फंसे

देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का असर, उत्तराखंड में 136 लोग फंसे

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ और बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हैं और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से गंभीर स्थिति बनी हुई है।

Sep 28, 2026
Weather Update: उत्तराखंड में बर्फबारी, MP-UP में बारिश और आंधी

Weather Update: उत्तराखंड में बर्फबारी, MP-UP में बारिश और आंधी

उत्तराखंड में बर्फबारी और ओलावृष्टि से तापमान गिरा, जबकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का दौर जारी।

Sep 18, 2026
उत्तराखंड में बर्फबारी, बिहार और यूपी में बाढ़ के हालात

उत्तराखंड में बर्फबारी, बिहार और यूपी में बाढ़ के हालात

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बिहार के 12 जिलों में 22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित। यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी, जनजीवन प्रभावित।

Sep 07, 2026
उत्तर भारत में मौसम का तांडव: चारों धाम में बर्फबारी, बारिश और लैंडस्लाइड 

उत्तर भारत में मौसम का तांडव: चारों धाम में बर्फबारी, बारिश और लैंडस्लाइड 

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर तेज, उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी-एमपी-राजस्थान में बारिश और आंधी, जबकि जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में लैंडस्लाइड की घटनाएं।

Apr 08, 2026
उत्तर भारत में मौसम का असर: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी में 15 मौतें

उत्तर भारत में मौसम का असर: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी में 15 मौतें

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी। यूपी में बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत, कई जिलों में ओले और तेज हवाएं।

Apr 06, 2026