cm Vijay gift for women and transgendrers

गांधी जयंती पर CM विजय का बड़ा तोहफा, एक्सप्रेस के साथ डीलक्स बसों में महिला का मुफ्त सफर, कंडक्टर बने सीएम

तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय ने गांधी जयंती पर चेन्नई में वेत्री पयनम शुरू की। बस में कंडक्टर बनकर उन्होंने महिलाओं को जीरो टिकट दिए। अब रोजाना 84 लाख महिलाओं को मुफ्त बस सफर मिलेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
गांधी जयंती पर CM विजय का बड़ा तोहफा, एक्सप्रेस के साथ डीलक्स बसों में महिला का मुफ्त सफर, कंडक्टर बने सीएम

Cm vijay Big Gift for women in Gandhi jayanti

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर महिलाओं की फ्री बस यात्रा का दायरा बढ़ा दिया। चेन्नई में योजना की शुरुआत करने वे खुद बस में चढ़े, यात्रियों के बीच बैठे और फिर कंडक्टर की भूमिका भी निभाई। सीएम विजय को अपने बीच देखकर बस में सवार महिलाएं खुश नजर आईं। यह कदम ऐसे वक्त पर आया है, जब राज्य में दो सीटों के उपचुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है।

बस में बैठे, टिकट बांटे और मिली चॉकलेट

विजय ने चेन्नई में बस के भीतर महिलाओं के साथ सफर किया। उन्होंने खुद टिकट काटे, जो जीरो टिकट थे, यानी किराया शून्य। टिकट मिलने पर कई महिलाओं ने मुस्कुराते हुए उन्हें डेयरी मिल्क चॉकलेट थमा दी। बस का माहौल कुछ देर के लिए किसी छोटे उत्सव जैसा हो गया। इसके बाद विजय चुनाव प्रचार के लिए रोड शो पर निकले।

वेत्री पयनम में क्या बदला

इस योजना को वेत्री पयनम नाम दिया गया है, जिसका मतलब विजयी यात्रा है। टीवीके इसे विजय विक्ट्री जर्नी भी कह रही है। पहले महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को साधारण बसों में मुफ्त सफर मिलता था। डीएमके सरकार के समय शुरू हुई उसी व्यवस्था को अब आगे बढ़ाया गया है। नए नियमों के बाद एक्सप्रेस, डीलक्स और लिमिटेड स्टॉप बसों में भी किराया नहीं लगेगा। पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों की बसें तथा जिलों के बीच चलने वाली मोफुसिल सेवाएं भी इसमें जुड़ गई हैं।

किसे मिलेगा फायदा और कितनी बसें होंगी शामिल

सरकार का अनुमान है कि हर दिन 84 लाख से ज्यादा महिलाएं इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगी। राज्य के सात सरकारी परिवहन निगमों की 12,692 बसें इसके दायरे में आएंगी। आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है, इसलिए हर वर्ग की महिला मुफ्त सफर कर सकेगी। एक दिन में कितनी भी यात्राएं करने की छूट है, यानी फेरों की गिनती पर कोई रोक नहीं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026