Jharkhand turtle-smuggling: ट्रेन में बैग खोलते ही RPF के उड़े होश,22 बैगों में भरे मिले 662 से

Jharkhand turtle-smuggling: ट्रेन में बैग खोलते ही RPF के उड़े होश,22 बैगों में भरे मिले 662 से अधिक प्रतिबंधित कछुए

By : Swadesh Bhopal
Jharkhand turtle-smuggling: ट्रेन में बैग खोलते ही RPF के उड़े होश,22 बैगों में भरे मिले 662 से अधिक प्रतिबंधित कछुए

झारखंड के साहिबगंज जिले में रेलवे पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बरहरवा आरपीएफ ने फरक्का एक्सप्रेस से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कछुओं की खेप पकड़ी और तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर कछुओं को उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में थे।

बैग में भरकर कछुओं की तस्करी

आरपीएफ टीम ने 15734 डाउन फरक्का एक्सप्रेस में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 22 संदिग्ध बैग बरामद किए गए। बैग खोले जाने पर अधिकारी भी हैरान रह गए। इन बैगों में छोटे-बड़े कुल 662 से अधिक प्रतिबंधित कछुए ट्रंस-ठूंस कर भरे हुए थे। कछुओं की हालत देखकर स्पष्ट था कि यह तस्करी अमानवीय तरीके से की जा रही थी।

कुछओं के साथ तीन तस्कर पकड़े

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को इस मार्ग से तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम अलर्ट मोड में रही और साहिबगंज से ट्रेन के निकलते ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। तालझारी पहुंचते-पहुंचते तीनों तस्करों को धर दबोचा गया और मौके पर ही बैगों की जांच कर कछुओं की खेप बरामद की गई।

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में कदम

वन्यजीव तस्करी न केवल प्रकृति के लिए खतरा है, बल्कि इससे जैव विविधता पर भी बुरा असर पड़ता है। इस कार्रवाई से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि तस्करी के खिलाफ कड़ी निगरानी जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

ट्रेन में सीट की होड़ ने ले ली जान,  यात्री पिटता रहा और दर्शक बने RPF के साथ खड़े रहे लोग

ट्रेन में सीट की होड़ ने ले ली जान, यात्री पिटता रहा और दर्शक बने RPF के साथ खड़े रहे लोग

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद एक यात्री की मौत पर खत्म हुआ। वायरल वीडियो ने रेलवे सुरक्षा और भीड़ के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jun 20, 2026
जंगल के राजा पर अंतरराष्ट्रीय शिकारी गिरोहों का खतरा, MP के टाइगर रिजर्व बने तस्करों के निशाने

जंगल के राजा पर अंतरराष्ट्रीय शिकारी गिरोहों का खतरा, MP के टाइगर रिजर्व बने तस्करों के निशाने

मध्य प्रदेश में बाघ संरक्षण सफल होने के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी ने बड़ी चुनौती पेश की है। नेपाल, म्यांमार, चीन, बांग्लादेश से जुड़े तस्कर सक्रिय।

Jun 06, 2026