VB-जी राम जी बिल के खिलाफ विपक्ष का संसद मार्च, प्रदूषण पर लोकसभा में हंगामा

VB-जी राम जी बिल के खिलाफ विपक्ष का संसद मार्च, प्रदूषण पर लोकसभा में हंगामा

VB-जी राम जी बिल के खिलाफ विपक्ष का संसद मार्च। 14 घंटे बहस के बाद आज लोकसभा में प्रदूषण पर चर्चा, प्रियंका गांधी करेंगी शुरुआत।

By : Swadesh Bhopal
VB-जी राम जी बिल के खिलाफ विपक्ष का संसद मार्च, प्रदूषण पर लोकसभा में हंगामा

नई दिल्ली। संसद का माहौल गुरुवार को भी पूरी तरह सियासी रंग में डूबा रहा.एक तरफ नए ग्रामीण रोजगार कानून VB-जी राम जी (VB-G-RAM-G) को लेकर विपक्ष सड़क से सदन तक मुखर नजर आया, तो दूसरी ओर लोकसभा में आज प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर भी अहम चर्चा होने जा रही है ।

VB-जी राम जी बिल पर विपक्ष का विरोध

गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी दलों ने VB-जी राम जी बिल के खिलाफ मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस समेत कई दलों के 50 से ज्यादा सांसद शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और नारे—“बिल वापस लो”—के साथ सांसदों ने सरकार पर गरीबों से रोजगार का अधिकार छीनने का आरोप लगाया इससे एक दिन पहले, बुधवार को लोकसभा में इस बिल पर लंबी बहस हुई.  करीब 14 घंटे तक चली चर्चा देर रात 1:35 बजे खत्म हुई, जिसमें 98 सांसदों ने अपने विचार रखे।

मनरेगा की जगह नया कानून

VB-जी राम जी बिल को सरकार 20 साल पुराने मनरेगा कानून की जगह लाने की तैयारी में है । ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इस बहस का जवाब देने वाले हैं। विपक्ष चाहता है कि इस विधेयक को स्थायी समिति के पास भेजा जाए , रोजगार की गारंटी से किसी भी तरह का समझौता न हो . कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने तीखे शब्दों में कहा कि सरकार मनरेगा के मूल उद्देश्य को ही खत्म करने पर तुली है।


यह नाम बदलने का नहीं, अधिकार छीनने का मामलाः खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा यह सिर्फ नाम बदलने की बात नहीं है. यह काम के अधिकार का सवाल है। जो अधिकार हमने दिया था उसे छीना जा रहा है। गरीबों के लिए यह बेहद खतरनाक है और हम इसे अंत तक लड़ेंगे।

आज लोकसभा में प्रदूषण पर चर्चा

VB-जी राम जी के साथ-साथ गुरुवार को लोकसभा में प्रदूषण पर भी अहम चर्चा तय है कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इस चर्चा की शुरुआत कर सकती हैं।

संबंधित सामग्री

Politics News: दिल्ली में बुधवार को दो सियासी तस्वीरें, एक तरफ मोदी के 25 साल का जश्न, दूसरी तरफ सड़कों पर विपक्ष

Politics News: दिल्ली में बुधवार को दो सियासी तस्वीरें, एक तरफ मोदी के 25 साल का जश्न, दूसरी तरफ सड़कों पर विपक्ष

दिल्ली में बुधवार को दो अलग सियासी नजारे दिखे। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भाजपा ने मोदी के 25 साल मनाए, जबकि विपक्ष लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर रहा।

Oct 07, 2026
Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

सेव डेमोक्रेसी मार्च रोके जाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेड पर चढ़े। तिरंगा लहराया और आकाशवाणी भवन में घुसे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ा है।

Oct 06, 2026
FCRA बिल संसद में नहीं बनी सहमति, JPC को भेजा गया, अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा मांगी

FCRA बिल संसद में नहीं बनी सहमति, JPC को भेजा गया, अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा मांगी

संसद के मानसून सत्र में FCRA बिल JPC के पास भेज दिया गया। इसी बीच अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा की मांग की तो विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए।

Aug 12, 2026
UP Monsoon Session: विपक्ष के विरोध से शुरू हुआ  सत्र, आलमबदी को श्रद्धांजलि के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

UP Monsoon Session: विपक्ष के विरोध से शुरू हुआ सत्र, आलमबदी को श्रद्धांजलि के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे के बीच शुरू हुआ। पहले दिन सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Aug 03, 2026
TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, सियासी हलचल तेज; NDA के साथ काम करने का ऐलान

TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, सियासी हलचल तेज; NDA के साथ काम करने का ऐलान

पश्चिम बंगाल की TMC के 20 बागी सांसदों ने NCPI में विलय कर NDA समर्थन का ऐलान किया। संसद में अलग बैठने की मांग से सियासी हलचल तेज।<br/>

Jun 15, 2026