VB-जी राम जी बिल लोकसभा से पास, विपक्ष का हंगामा। चुनाव के वक्त याद आए थे गांधी- शिवराज

VB-जी राम जी बिल लोकसभा से पास, विपक्ष का हंगामा। चुनाव के वक्त याद आए थे गांधी- शिवराज

VB-जी राम जी बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पास। विपक्ष का हंगामा, कागज फेंके गए, शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

By : Swadesh Bhopal
VB-जी राम जी बिल लोकसभा से पास, विपक्ष का हंगामा। चुनाव के वक्त याद आए थे गांधी- शिवराज

नई दिल्ली। संसद में गुरुवार को माहौल पूरी तरह गरम रहा. नए ग्रामीण रोजगार कानून VB-जी राम जी (VB–G Ram G) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए । भारी नारेबाजी  वेल में उतरे सांसद और कागज फाड़कर फेंकने के बीच आखिरकार यह बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो गया।

सदन में हंगामा, वेल तक पहुंचे विपक्षी सांसद

बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया । कई विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर वेल में पहुंच गए और विरोध जताते हुए कागज फेंके .हालात इतने बिगड़े कि स्पीकर को बार-बार सदन को शांत कराने की अपील करनी पड़ी।



शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल पर जवाब देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा शुरुआत में यह सिर्फ नरेगा था। महात्मा गांधी का नाम बाद में जोड़ा गया। 2009 के चुनाव आए, तब वोट और चुनावी फायदे के लिए बापू याद आए और मनरेगा के नाम में गांधी जोड़ा गया। शिवराज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आजीविका की गारंटी को और मजबूत करना है न कि किसी योजना को खत्म करना।


14 घंटे चली थी बहस, 98 सांसदों ने रखे थे विचार

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में VB-जी राम जी बिल पर करीब 14 घंटे लंबी बहस हुई थी कार्यवाही देर रात 1:35 बजे तक चली जिसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया। विपक्ष लगातार मांग करता रहा कि बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाए  मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी व्यवस्था से कोई समझौता न हो हालांकि सरकार ने इन मांगों को स्वीकार नहीं किया।

बिल पास होते ही स्थगित हुई लोकसभा

बिल पास होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

संबंधित सामग्री

Politics News: दिल्ली में बुधवार को दो सियासी तस्वीरें, एक तरफ मोदी के 25 साल का जश्न, दूसरी तरफ सड़कों पर विपक्ष

Politics News: दिल्ली में बुधवार को दो सियासी तस्वीरें, एक तरफ मोदी के 25 साल का जश्न, दूसरी तरफ सड़कों पर विपक्ष

दिल्ली में बुधवार को दो अलग सियासी नजारे दिखे। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भाजपा ने मोदी के 25 साल मनाए, जबकि विपक्ष लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर रहा।

Oct 07, 2026
Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

सेव डेमोक्रेसी मार्च रोके जाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेड पर चढ़े। तिरंगा लहराया और आकाशवाणी भवन में घुसे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ा है।

Oct 06, 2026
FCRA बिल संसद में नहीं बनी सहमति, JPC को भेजा गया, अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा मांगी

FCRA बिल संसद में नहीं बनी सहमति, JPC को भेजा गया, अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा मांगी

संसद के मानसून सत्र में FCRA बिल JPC के पास भेज दिया गया। इसी बीच अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा की मांग की तो विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए।

Aug 12, 2026
UP Monsoon Session: विपक्ष के विरोध से शुरू हुआ  सत्र, आलमबदी को श्रद्धांजलि के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

UP Monsoon Session: विपक्ष के विरोध से शुरू हुआ सत्र, आलमबदी को श्रद्धांजलि के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे के बीच शुरू हुआ। पहले दिन सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Aug 03, 2026
MP BJP: MP भाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

MP BJP: MP भाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया है।

Jul 22, 2026