बांग्लादेश में आम चुनाव की वोटिंग जारी

बांग्लादेश में आम चुनाव: 51 पार्टियां मैदान में, NCP बोली– गठबंधन सरकार बनाएगा

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी। 51 पार्टियां मैदान में, 12.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। BNP, NCP और जमात के नेताओं के बड़े दावे।

By : स्वदेश डेस्क
बांग्लादेश में आम चुनाव: 51 पार्टियां मैदान में, NCP बोली– गठबंधन सरकार बनाएगा

 

 

 

बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। देशभर के पोलिंग बूथों पर सुबह से मतदाता कतार में नजर आ रहे हैं। इस बार 51 राजनीतिक दल सत्ता की दौड़ में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक करीब 12.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। लगभग आधे वोटर 18 से 37 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इनमें 45.7 लाख से अधिक मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं।

प्रमुख दावेदार और राजनीतिक समीकरण

चुनाव में कुल 1,981 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 249 निर्दलीय शामिल हैं। प्रमुख दलों में Bangladesh Nationalist Party (BNP), Bangladesh Jamaat-e-Islami, National Citizen Party (NCP) समेत अन्य दल शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। हालिया ओपिनियन पोल्स में BNP को बढ़त मिलती दिखी है। तारिक रहमान हाल ही में ब्रिटेन से लौटे हैं और पार्टी की कमान उनके हाथ में है।

दूसरी ओर, नाहिद इस्लाम के नेतृत्व वाली NCP और जमात के साथ 11 दलों का गठबंधन भी मजबूत दावेदारी जता रहा है। नाहिद ने मतदान के बाद कहा कि उनका गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच चुका है।जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से वोट डाला। उन्होंने इसे देश के लिए नए अध्याय की शुरुआत बताया।

मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा। कतार में खड़े मतदाताओं को समय के बाद भी वोट देने की अनुमति होगी। मतगणना 12 फरवरी की शाम से शुरू होगी और परिणाम 13 फरवरी को घोषित किए जाने की संभावना है। गृह सलाहकार एमडी जहांगीर आलम चौधरी ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

संबंधित सामग्री

PM नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत दौरे का न्योता

PM नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत दौरे का न्योता

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए नियुक्त हुए पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत आने का निमंत्रण दिया। ढाका में स्पीकर ओम बिरला ने पत्र सौंपा।<br/>

Feb 17, 2026
35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल बाद बांग्लादेश को पुरुष पीएम मिला है। प्रचंड बहुमत के साथ नई सरकार ने 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया।

Feb 17, 2026
बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में मोदी नहीं, ओम बिरला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, जानें वजह

बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में मोदी नहीं, ओम बिरला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, जानें वजह

बांग्लादेश में बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान के शपथ समारोह में भारत के पीएम मोदी नहीं जाएंगे। उनकी जगह ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Feb 15, 2026