बांग्लादेश चुनाव से पहले मोहम्मद यूनुस की कुर्सी खतरे में? विपक्ष ने बदली चाल

बांग्लादेश चुनाव से पहले मोहम्मद यूनुस की कुर्सी खतरे में? विपक्ष ने बदली चाल

Bangaldesh Election: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है l

By : Swadesh Editor
बांग्लादेश चुनाव से पहले मोहम्मद यूनुस की कुर्सी खतरे में? विपक्ष ने बदली चाल

Bangaldesh Election: बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है और अब पूरा फोकस कार्यवाहक सरकार के प्रमुख यानी मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर आ गया है। विपक्षी दलों की ओर से उनकी जगह किसी नए व्यक्ति को लाने की मांग ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। अगर विपक्ष की बात मानी जाती है तो चुनाव से पहले यूनुस की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है।

दरअसल, बांग्लादेश में चुनावों के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक परंपरा रही है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी उस दौरान सत्ता में नहीं रहती। इसी उद्देश्य से एक कार्यवाहक सरकार बनाई जाती है जो पूरे चुनावी माहौल पर नजर रखती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस परंपरा को नजरअंदाज किया जा रहा है। खासकर मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल में चुनाव उन्हीं की सरकार की निगरानी में कराए गए जिस पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए।

यूनुस की कुर्सी पर खतरा 

अब जब कार्यवाहक सरकार ने ऐलान कर दिया है कि 2025 के अंत तक आम चुनाव कराए जाएंगे तो यह सवाल फिर से उठ खड़ा हुआ है कि क्या यूनुस इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे या फिर किसी नए चेहरे को लाया जाएगा? बीएनपी, जमात-ए-इस्लामी और एनसीपी जैसे बड़े विपक्षी दलों ने सरकार को दो प्रस्ताव सौंपे हैं जिनमें नए मुख्य सलाहकार की मांग की गई है।

इधर कार्यवाहक सरकार के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने भरोसा दिलाया है कि चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां दिसंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 17,000 नए सुरक्षाकर्मियों की भर्ती की जा रही है और सेना को भी चुनाव में तैनात किया जाएगा ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

संबंधित सामग्री

भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

बांग्लादेश में भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने के आरोप पर विवाद बढ़ा। नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते में अपने देश का हिस्सा सुरक्षित रखने की मांग की।<br/><br/>

Oct 31, 2026
शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है। भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रिश्तों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Apr 17, 2026
बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदलः  पीएम बनते ही तारिक रहमान ने लिया चौंकाने वाला फैसला

बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदलः पीएम बनते ही तारिक रहमान ने लिया चौंकाने वाला फैसला

तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेश सेना में बड़े स्तर पर फेरबदल। रक्षा सलाहकार की वापसी, CGS समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां।

Feb 23, 2026
35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल बाद बांग्लादेश को पुरुष पीएम मिला है। प्रचंड बहुमत के साथ नई सरकार ने 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया।

Feb 17, 2026
'बांग्लादेश सबसे पहले' की कसौटी पर बीएनपी…

'बांग्लादेश सबसे पहले' की कसौटी पर बीएनपी…

बांग्लादेश में बीएनपी की जीत के बाद नई सरकार भारत और चीन के बीच किस रणनीति पर चलेगी? दिल्ली-ढाका रिश्तों की दिशा पर सबकी नजर

Feb 17, 2026