बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना पर संकट, इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने जारी किया समन

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना पर संकट, इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने जारी किया समन

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर संकट के बादल छा गए हैं।

By : Swadesh Editor
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना पर संकट, इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने जारी किया समन

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल बांग्लादेश इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल ने 24 जून तक अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया है। शेख हसीना के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध, हत्या और जनसंहार जैसे संगीन आरोप लगे हैं जिसके लिए सुनवाई चल रही है। यह मामला जुलाई 2024 से जुड़ा है। आरोप है कि उस समय की प्रधानमंत्री रहते हुए शेख हसीना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलवाने की साजिश रची थी। इस मामले में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान और तत्कालीन पुलिस प्रमुख चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून भी आरोपी हैं।

बता दें कि पुलिस प्रमुख चौधरी अब्दुल्ला को पहले ही गिरफ्तार कर ट्रिब्यूनल में पेश किया जा चुका है लेकिन शेख हसीना और असदुज्जमां फिलहाल फरार हैं। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि शेख हसीना देश छोड़कर भारत चली गई थी और वहीं किसी सुरक्षित स्थान पर हैं। बांग्लादेश पुलिस ने ढाका में उनके घर समेत कई जगहों पर तलाशी ली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच अदालत ने साफ किया है कि अगर 24 जून तक आरोपी पेश नहीं होते हैं तो उनकी गैर-मौजूदगी में ही मुकदमा आगे बढ़ाया जाएगा।

शेख हसीना पर दर्ज है एक और मुकदमा

ट्रिब्यूनल ने निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए एक न्याय मित्र की भी नियुक्ति की है जो कानूनी प्रक्रिया में अदालत की मदद करेगा। शेख हसीना पर एक और मामला अदालत की अवमानना को लेकर दर्ज किया गया है। इसमें आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर न्यायिक प्रक्रिया से बचने की कोशिश की और अदालत के आदेशों की अनदेखी की।

बता दें कि देश में सत्ता परिवर्तन के बाद नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में नई सरकार बनी है। सत्ता में आते ही यूनुस सरकार ने अवामी लीग पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। पार्टी पर प्रतिबंध लग चुका है और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। कई पूर्व सांसद और नेता देश छोड़कर भाग गए हैं जिनमें से कुछ ने भारत के पश्चिम बंगाल में शरण ली है। नई सरकार भारत पर शेख हसीना को वापस भेजने का दबाव बना रही है लेकिन भारत की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

संबंधित सामग्री

Retired IAS Ramesh Thete: रिटायर्ड IAS रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, भोपाल ला रही पुलिस

Retired IAS Ramesh Thete: रिटायर्ड IAS रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, भोपाल ला रही पुलिस

मध्य प्रदेश के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Oct 29, 2026
MP IAS Usha Parmar: पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जाएंगी जेल!

MP IAS Usha Parmar: पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जाएंगी जेल!

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पन्ना पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वारंट की तामील कराते हुए कलेक्टर को 30 सितंबर 2026 तक हर हाल..

Sep 23, 2026
MP IAS Warrant: MP के दो IAS अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

MP IAS Warrant: MP के दो IAS अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट ने अदालत के पुराने आदेश का अनुपालन न करने पर कड़ा रुख अपनाया है। अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल और...

Sep 13, 2026
शेख हसीना की वतन वापसी के मायने

शेख हसीना की वतन वापसी के मायने

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घोषणा की है कि वह दिसंबर के आसपास अपने देश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी। उनकी वापसी से बांग्लादेशी राजनीति और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है।

Jul 14, 2026
शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है। भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रिश्तों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Apr 17, 2026