अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बचपन में सुना करते थे रामायण और महाभारत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बचपन में सुना करते थे रामायण और महाभारत

By : Swadesh Digital
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बचपन में सुना करते थे रामायण और महाभारत

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों अपनी किताब 'ए प्रोमिज्ड लैंड' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में ऐसे कई संदर्भ और शख्सियतों का जिक्र है, जिसकी वजह से लॉन्चिंग से पहले ही यह किताब दुनियाभर में काफी चर्चा में रही है। अब इस किताब से यह पता चला है कि बचन में बराक ओबामा महाभारत और रामायण सुना करते थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह बचपन में इंडोनेशिया में गुजारे वर्षों के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत की कथाएं सुना करते थे, इसलिए उनके मन में भारत के लिए हमेशा विशेष स्थान रहा है।

बराक ओबामा ने 'ए प्रोमिज्ड लैंड' नामक अपनी पुस्तक में भारत के प्रति आकर्षण के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि यह उसका (भारत) आकार है (जो आकर्षित करता है), जहां दुनिया की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार विभिन्न जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।' ओबामा ने बताया कि उन्होंने 2010 में राष्ट्रपति के रूप में भारत की यात्रा की थी और वह इससे पहले कभी भारत नहीं गए थे। उन्होंने कहा, 'लेकिन इस देश का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा।'

ओबामा ने कहा, 'इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इंडोनेशिया में अपने बचपन का कुछ हिस्सा मैंने हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुनते हुए बिताया या इसका कारण पूर्वी धर्मों में मेरी रुचि हो सकती है या इसका कारण कॉलेज के मेरे पाकिस्तानी एवं भारतीय मित्रों का समूह है, जिन्होंने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और मुझे बॉलीवुड की फिल्में दिखाईं।'

'ए प्रोमिज्ड लैंड' में ओबामा ने 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद (पाकिस्तान) में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है। इस किताब का दूसरा भाग भी आएगा।

संबंधित सामग्री

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Ramayana Movie: रामायण 2 के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार;दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है पार्ट-II

Ramayana Movie: रामायण 2 के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार;दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है पार्ट-II

रणबीर कपूर की रामायण का दूसरा पार्ट दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार युद्ध के बड़े दृश्यों के लिए समय चाहिए। पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा।

Oct 24, 2026
Ramayanam: रामायणम् का नया पोस्टर जारी, राजा दशरथ के शाही अवतार में दिखे अरुण गोविल

Ramayanam: रामायणम् का नया पोस्टर जारी, राजा दशरथ के शाही अवतार में दिखे अरुण गोविल

रामायणम् के मेकर्स ने अरुण गोविल का नया सोलो पोस्टर जारी किया है। इसमें वे अयोध्या के राजा दशरथ के शाही लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पार्ट 1 पांच नवंबर 2026 को रिलीज होगा।

Oct 07, 2026
रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की 'रामायण' के लिए मेकर्स ने चली ऐसी चाल, टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड!

रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की 'रामायण' के लिए मेकर्स ने चली ऐसी चाल, टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड!

रणबीर कपूर और यश स्टारर ' रामायण' को लेकर मेकर्स ने ऐसा ग्लोबल रिलीज प्लान तैयार किया है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में बदल सकता है। जानिए मेकर्स का प्लान क्या है।

Aug 11, 2026