India Sends Aid to Iran Amid War Crisis

ईरान-इजरायल जंग में भारत बना सहारा, मदद पहुंची तो तेहरान ने कहा- 'धन्यवाद दोस्त'

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने ईरान को दवाइयां और राहत सामग्री भेजी। तेहरान ने भारत का शुक्रिया अदा किया, जानिए पूरी खबर और युद्ध के ताजा हालात।

ईरान-इजरायल जंग में भारत बना सहारा, मदद पहुंची तो तेहरान ने कहा- 'धन्यवाद दोस्त'

Relief Aids From India

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच जब हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। तब भारत ने एक बार फिर अपनी पुरानी दोस्ती निभाई है। ईरान-इजरायल के बीच चल रही भीषण जंग के बीच भारत ने मानवीय मदद का हाथ बढ़ाया है।  इस मदद का तेहरान ने खुले दिल से उसका स्वागत भी किया है। दिलचस्प बात ये है कि जहां एक ओर मिसाइलें और ड्रोन हमले खबरों में हैं। वहीं, दूसरी ओर राहत सामग्री से भरे विमान भी बिना शोर के चुपचाप अपना काम कर रहे हैं। 

खतरनाक मोड़ पर जंग

ईरान और इजरायल के बीच चल रही यह जंग अब 19वें दिन में पहुंच चुकी है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि हर दिन नई खबर, नया हमला सामने आ रहा है। तेहरान में हाल ही में हुए हमले में ईरान के दो बड़े नेताओं की मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मल्टी वॉरहेड मिसाइलें दागीं।

वहीं, खाड़ी क्षेत्र भी अब इस संघर्ष की चपेट में आता दिख रहा है। सऊदी अरब में मिसाइल इंटरसेप्ट की गई है। इसके साथ ही दुबई और दोहा में धमाकों की खबरें आईं। इतना ही नहीं बगदाद में अमेरिकी दूतावास को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

बढ़ती मौतें, बिगड़ता मानवीय संकट

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत के मुताबिक इस पूरे संघर्ष में 1300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा इससे भी ज्यादा बताया जा रहा है। लेबनान में भी हालात अच्छे नहीं हैं। वहां हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच टकराव में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। 

भारत ने क्या भेजा ईरान को

इस मुश्किल समय में भारत ने जो मदद भेजी है, उसमें कई जरूरी चीजें शामिल हैं। इनमें जीवनरक्षक दवाइयां, मेडिकल उपकरण,सर्जिकल किट,एंबुलेंस से जुड़ा सामान, डॉक्टरों की टीम, सूखा राशन और जरूरी खाद्य सामग्री शामिल है। इन सबका मकसद जंग के बीच फंसे आम लोगों तक राहत पहुंचाना है। देश का यह कदम सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि भारत की मानवीय नीति का हिस्सा है।

तेहरान ने भारत का शुक्रिया किया

भारत की मदद के बाद ईरान के दूतावास ने सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीयों के सहयोग की सराहना की है।  साथ ही एक अहम अपील भी की गई है। इसमें कहा गया है कि लोग सिर्फ आधिकारिक बैंक खातों के जरिए ही दान करें। दूतावास ने साफ कहा कि किसी भी अनौपचारिक क्यूआर कोड या यूपीआई लिंक पर भरोसा न करें, क्योंकि ऐसे मामलों में धोखाधड़ी का खतरा है।  धोखे पर उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।

संबंधित सामग्री

UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान-बेलारूस के हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया। भारत ने कहा कि देशों की सुरक्षा चिंताएं क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं हैं।

Nov 03, 2026
S Jayshankar Statement:'अमेरिका-चीन की होड़ में दुनिया को चुनना होगा बीच का रास्ता', विदेश मंत्री का बड़ा बयान

S Jayshankar Statement:'अमेरिका-चीन की होड़ में दुनिया को चुनना होगा बीच का रास्ता', विदेश मंत्री का बड़ा बयान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और चीन की बढ़ती होड़ के बीच देशों को संतुलित रास्ता चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर एक राय जरूरी नहीं है।

Oct 04, 2026
Tunnel Blast: इजराइल ने लेबनान में उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 किमी लंबी सुरंग, धमाके से 4.1 तीव्रता के झटके

Tunnel Blast: इजराइल ने लेबनान में उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 किमी लंबी सुरंग, धमाके से 4.1 तीव्रता के झटके

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सुरंग को विस्फोट कर नष्ट कर दिया। धमाके के बाद आसपास के इलाकों में 4.1 तीव्रता जैसे झटके महसूस किए गए।

Sep 11, 2026
मध्य एशिया में भारत का डंका

मध्य एशिया में भारत का डंका

नरेंद्र मोदी की मध्य एशिया यात्रा और एससीओ शिखर सम्मेलन में भागीदारी से भारत ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की।

Sep 05, 2026
Nepal Flood Tragedy: भारत ने नेपाल भेजी 37.5 टन राहत सामग्री, C-17 ग्लोबमास्टर से पहुंची मदद

Nepal Flood Tragedy: भारत ने नेपाल भेजी 37.5 टन राहत सामग्री, C-17 ग्लोबमास्टर से पहुंची मदद

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। C-17 ग्लोबमास्टर से 37.5 टन राहत सामग्री, दवाइयां और खाद्य पैकेट नेपाल भेजे गए हैं।

Aug 27, 2026