international-news

अमेरिका में किस चीज को उड़ाने की तैयारी? 160 KM तक मंडरा रहा खतरा

अमेरिका के आयोवा राज्य में अमेरिकी सेना करीब 4.5 टन खतरनाक विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से नष्ट करने की तैयारी कर रही है

By : मांडवी मिश्रा
अमेरिका में किस चीज को उड़ाने की तैयारी? 160 KM तक मंडरा रहा खतरा

अमेरिका में किस चीज को उड़ाने की तैयारी? 160 KM तक मंडरा रहा खतरा

अमेरिका में एक बड़े नियंत्रित विस्फोट की तैयारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आयोवा राज्य में अमेरिकी सेना करीब 5 टन खतरनाक विस्फोटक को उड़ाकर नष्ट करने जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों के भीतर रहने और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई है। सबसे बड़ी चिंता विस्फोट के बाद हवा में फैलने वाली जहरीली सीसे की धूल को लेकर है, जिसके करीब 160 किलोमीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

कहां और क्यों किया जा रहा है विस्फोट?

यह कार्रवाई अमेरिका के आयोवा राज्य के मिडलटाउन स्थित आयोवा आर्मी एम्युनिशन प्लांट में की जा रही है। अमेरिकी सेना यहां रखे करीब 9,700 पाउंड यानी लगभग 4,400 किलोग्राम लीड एजाइड को नष्ट करेगी। यह विस्फोटक 68 बैरलों में रखा हुआ है।

सेना के मुताबिक, हालिया सुरक्षा जांच में पता चला कि रासायनिक पदार्थ खराब हो चुका है और उसके भीतर क्रिस्टल बनने लगे हैं। इससे इसकी संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है। मामूली घर्षण, कंपन, गर्मी या झटके से भी इसके फटने का खतरा है। अधिकारियों का कहना है कि इसे दूसरी जगह ले जाना या रासायनिक तरीके से निष्क्रिय करना भी बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

160 किलोमीटर तक फैल सकती है जहरीली धूल

इस ऑपरेशन को लेकर सबसे ज्यादा चिंता लेड यानी सीसे के सूक्ष्म कणों की है। विस्फोट के बाद कुछ कण हवा में फैल सकते हैं और मौसम की दिशा के अनुसार दूर तक पहुंच सकते हैं।

अमेरिकी सेना के अनुमान के मुताबिक, हवा में मौजूद कण करीब 100 मील यानी लगभग 160 किलोमीटर तक जा सकते हैं। वहीं, जमीन पर सीसे की धूल जमने का प्रभाव विस्फोट स्थल से करीब 40 मील दक्षिण-पश्चिम तक पहुंच सकता है। इसका असर दक्षिण-पूर्वी आयोवा और उत्तरी मिसौरी के कुछ इलाकों तक पड़ने की आशंका है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 160 किलोमीटर विस्फोट का दायरा नहीं, बल्कि हवा में फैल सकने वाले कणों की संभावित दूरी है।

लोगों को घरों में रहने की सलाह

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग क्षेत्रों के लिए निर्देश जारी किए हैं। विस्फोट स्थल से पांच मील यानी करीब आठ किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को अस्थायी रूप से दूसरी जगह जाने की सलाह दी गई है। यह अनिवार्य निकासी नहीं, बल्कि एहतियाती सिफारिश है।

वहीं पांच से 20 मील यानी करीब 32 किलोमीटर तक के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने और खिड़की-दरवाजे बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद हवा में मौजूद सीसे के कणों, तेज आवाज और कंपन से बचाव करना है।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरा

सीसा एक जहरीली धातु है, जिसका शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसका संपर्क मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों में सीसे का संपर्क उनके मानसिक विकास और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

 सीसे के कण वातावरण में जमा होने के बाद लंबे समय तक बने रह सकते हैं। इससे मिट्टी, पानी, फसलों और पशुओं के प्रभावित होने की आशंका भी रहती है। इसी वजह से आसपास के किसानों और पशुपालकों में भी चिंता है।

विस्फोट को सुरक्षित बनाने के लिए खास इंतजाम

अमेरिकी सेना ने विस्फोट के प्रभाव को सीमित करने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए हैं। विस्फोट स्थल के आसपास मिट्टी और रेत की ऊंची दीवारें बनाई गई हैं। इसके अलावा पानी से भरे बड़े टैंक, विशेष स्क्रीन और धूल को रोकने वाला फोम लगाया गया है।

जमीन और आसपास के क्षेत्र को पानी से गीला किया जाएगा, ताकि विस्फोट के बाद उड़ने वाले कण नीचे बैठ सकें। पर्यावरण संरक्षण एजेंसी यानी EPA की टीमें विस्फोट से पहले और बाद में हवा, मिट्टी और पानी के नमूने भी एकत्र करेंगी।

अदालत तक पहुंचा था मामला

इस कार्रवाई को लेकर पर्यावरण संगठनों ने कानूनी आपत्ति भी जताई थी। उनका कहना था कि विस्फोट से सीसे के कण आसपास के खेतों, जलस्रोतों और आबादी तक फैल सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी संघीय अपील अदालत ने सोमवार को सेना को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी, जिससे नियंत्रित विस्फोट का रास्ता साफ हुआ।

कब होगा विस्फोट?

अमेरिकी सेना के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यह कार्रवाई 25 नवंबर को स्थानीय समय सुबह करीब 9 बजे शुरू करने की योजना है। हालांकि, मौसम की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए समय में बदलाव संभव है।

कुल मिलाकर, अमेरिकी सेना के सामने एक तरफ अस्थिर विस्फोटक को नष्ट करने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ आसपास के लोगों और पर्यावरण को जहरीले सीसे से बचाने की जिम्मेदारी। अब इस पूरे ऑपरेशन पर अमेरिका ही नहीं, बल्कि पर्यावरण विशेषज्ञों की भी नजर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

US सांसद का दावा, ट्रम्प की नीतियों से 30 साल के सबसे मुश्किल दौर में भारत-अमेरिका रिश्ते

US सांसद का दावा, ट्रम्प की नीतियों से 30 साल के सबसे मुश्किल दौर में भारत-अमेरिका रिश्ते

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने डोनाल्ड ट्रम्प की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ट्रम्प के फैसलों से भारत-अमेरिका संबंध प्रभावित हुए हैं और ईरान नीति का असर भारत में ऊर्जा

Jun 30, 2026
ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराया, होर्मुज के पास बढ़ा तनाव

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराया, होर्मुज के पास बढ़ा तनाव

ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया। अमेरिका ने बंदर अब्बास के पास ईरानी बोट्स और मिसाइल साइट पर कार्रवाई की है। जानिए पूरे घटनाक्रम के बड़े अपडेट

May 26, 2026
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रम्प; सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रम्प; सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना के समय डोनाल्ड ट्रम्प अंदर मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया।

May 24, 2026
भारतीय सेना प्रमुख को वैश्विक सम्मान: जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने ‘हॉल ऑफ फेम’ का हिस्सा

भारतीय सेना प्रमुख को वैश्विक सम्मान: जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने ‘हॉल ऑफ फेम’ का हिस्सा

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को यूएस आर्मी वॉर कॉलेज हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, यह भारत के लिए एक बड़ी वैश्विक सैन्य उपलब्धि मानी जा रही है। Swadesh News

Apr 24, 2026