पाकिस्तान ने राम मंदिर में पीएम मोदी के ध्वजारोहण का विरोध किया

पाकिस्तान ने राम मंदिर में पीएम मोदी के ध्वजारोहण का विरोध किया

पाकिस्तान ने अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी के ध्वजारोहण का विरोध किया, भारत ने अल्पसंख्यकों पर उसके आरोपों पर जवाब दिया।

By : Swadesh Bhopal
पाकिस्तान ने राम मंदिर में पीएम मोदी के ध्वजारोहण का विरोध किया

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को ध्वजारोहण किए जाने के बाद पाकिस्तान ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस विरोध ने एक बार फिर भारत–पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों, अल्पसंख्यकों और विरासत को लेकर चल रही पुरानी बहस को हवा दे दी है।

मुस्लिम विरासत मिटाई जा रही है- पाकिस्तान

इस्लामाबाद ने बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर वही स्थान है जहां पहले बाबरी मस्जिद थी और इसे 1992 में गिरा दिया गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ध्वजारोहण को भारत में मुसलमानों पर बढ़ते दबाव और मुस्लिम विरासत मिटाने की कोशिश बताया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की भी मांग कर डाली।

ध्वजारोहण का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

मंगलवार सुबह अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी ने 161 फीट ऊंचे शिखर पर 2 किलो की केसरिया धर्मध्वजा फहराई। ध्वजारोहण होते ही पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। यह आयोजन राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक और ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

पाकिस्तान के आरोप पर भारत की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत में मुसलमानों के धार्मिक स्थल खतरे में हैं, अदालतों ने बाबरी मस्जिद के मामले में पक्षपात किया और हिंदुत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान का यह बयान वैश्विक मंच पर अपनी छवि सुधारने का प्रयास भर है, क्योंकि वहीं अपने देश में अल्पसंख्यक हिंदू, सिख और ईसाई भारी हिंसा और भेदभाव झेल रहे हैं।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति भयावह

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में कहा गया है कि 2025 की पहली छमाही में अल्पसंख्यकों पर कई हमले हुए हैं। दोषियों पर पाकिस्तान सरकार ने सख्त कार्रवाई नहीं की। चर्चों पर हमले, मंदिर जलाए जाने और जबरन धर्म परिवर्तन आम बातें हैं। सिंध और पंजाब में हिंदू व ईसाई लड़कियों के अपहरण और जबरन शादी के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। कुछ साल पहले 100 साल पुराने हिंदू मंदिर में आग लगाया जाना भी दुनिया ने देखा था।

2024 की प्राण प्रतिष्ठा पर भी विरोध

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी 2024) पर भी पाकिस्तान ने इसी तरह प्रतिक्रिया दी थी। उस समय उसने कहा था कि मंदिर ध्वस्त मस्जिद की जमीन पर बनाया गया है और यह भारतीय लोकतंत्र के माथे पर कलंक है।

इजराइल ने दी भारत को बधाई

वहीं इजराइल ने इस आयोजन को सभ्यता के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताया। भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने X पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि अयोध्या में ध्वजारोहण भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण क्षण है।


संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सदर तहसील के ठीक सामने स्थित लोक निर्माण विभाग  (पीडब्ल्यूडी  )कार्यालय में सोमवार को  बारिश के कारण कार्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई।

Sep 07, 2026
Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार अयोध्या में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य साकार होगा।

Aug 08, 2026
Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल

Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है।

Aug 08, 2026
अयोध्या बाटी वाले बाबा: जहां बजरंगबली को रोज लगता है मन बाटी-चोखा का महाभोग

अयोध्या बाटी वाले बाबा: जहां बजरंगबली को रोज लगता है मन बाटी-चोखा का महाभोग

रामनगरी अयोध्या अपनी आध्यात्मिक विरासत, भव्य मंदिरों और सनातन परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां हजारों मंदिर हैं, लेकिन सरयू राजघाट स्थित हनुमान मंदिर की एक अनूठी परंपरा...

Aug 05, 2026