बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका के 25 शहरों में प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका के 25 शहरों में प्रदर्शन

By : Swadesh Bhopal
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका के 25 शहरों में प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ अमेरिका में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के 25 शहरों में शांतिपूर्ण जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं। कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जमी हुई सड़कों के बावजूद इन रैलियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सिटी हॉल से सिविक सेंटर्स तक गूंजा विरोध

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में धार्मिक रूप से लक्षित हिंसा के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई। सिटी हॉल और सिविक सेंटर्स पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपने प्रयासों को गैर-राजनीतिक और पूरी तरह मानवीय बताया। रैलियों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौन रखा और प्रार्थनाएं कीं।

मौन, प्रार्थना और शांति का संदेश

मिडवेस्ट से लेकर पूर्वी और पश्चिमी तट तक आयोजित इन प्रदर्शनों में लोगों ने लिंचिंग, आगजनी, यौन हिंसा और लक्षित हत्याओं की रिपोर्ट की गई घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई और आम लोगों को इन मामलों से अवगत कराया।

राष्ट्रव्यापी अभियान का समन्वय

इस राष्ट्रव्यापी अभियान का समन्वय दैपायन देब, दीप्ति महाजन, गीता सिकंद और दिव्या जैन ने किया। दैपायन देब ने कहा कि ये रैलियां शांतिपूर्ण, गरिमापूर्ण और मानवीय उद्देश्य से आयोजित की गई थीं।

संबंधित सामग्री

बांग्लादेश में ऑटो चालक समीर दास की निर्मम हत्या, 23 दिनों में 7वां मामला

बांग्लादेश में ऑटो चालक समीर दास की निर्मम हत्या, 23 दिनों में 7वां मामला

बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले 23 दिनों में 7 हिंदू अल्पसंख्यकों की बेरहमी से हत्या की गई है।

Jan 13, 2026
बांग्लादेश: सिसकते और मरते हिन्दू और भारत में चुप विमर्श

बांग्लादेश: सिसकते और मरते हिन्दू और भारत में चुप विमर्श

बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले और भारत में इस मुद्दे पर छाई चुप्पी कई सवाल खड़े करती है- सोनाली मिश्रा

Jan 08, 2026