रहमान गुल बना BLA का नया चीफ, 2025 में मौत की खबर

पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तानी सेना में 8 साल नौकरी करने वाला रहमान गुल अब BLA का कमांडर-इन-चीफ बना है। मजीद ब्रिगेड से जुड़ा रहा यह कमांडर 2025 में मौत की खबरों के कारण भी चर्चा में था।

By : हितेंद्र शर्मा
पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तान में सक्रिय सशस्त्र संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पूर्व पाकिस्तानी सेना कैप्टन रहमान गुल उर्फ मुरीद बलूच को अपना नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया है, संगठन ने 14 नवंबर को इसकी घोषणा की । रहमान गुल इससे पहले BLA की मजीद ब्रिगेड का कमांडर और वरिष्ठ कमांड परिषद का सदस्य था  यह नियुक्ति इसलिए अहम है क्योंकि रहमान गुल ने कभी पाकिस्तानी सेना में करीब आठ साल नौकरी की थी। अब वह उसी सेना के खिलाफ सक्रिय संगठन की कमान संभाल रहा है ।

8 साल पाकिस्तानी सेना में रहा रहमान गुल

अमेरिकी थिंक टैंक जेम्सटाउन फाउंडेशन की 13 अगस्त 2025 की प्रोफाइल के मुताबिक रहमान गुल का जन्म 14 अगस्त 1984 को बलूचिस्तान के नौशकी में हुआ था।  उसने पेशावर यूनिवर्सिटी से बीए किया इसके बाद 2002 में पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुआ और काकुल स्थित पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में दो साल की ट्रेनिंग ली ।

उसे 19वीं फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में तैनात किया गया था। करीब आठ साल सेना में रहने के बाद 2010 में वह BLA में शामिल हो गया । संगठन में आने के बाद उसने नए लड़ाकों को सैन्य ट्रेनिंग दी हमलों की कमान संभाली और मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों को तैयार करने में भूमिका निभाई।

चीनी इंजीनियरों पर हमले की FIR में भी नाम

7 अक्टूबर 2024 को कराची एयरपोर्ट के पास चीनी नागरिकों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था । इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी  जिनमें दो चीनी इंजीनियर थे । पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की FIR में रहमान गुल का नाम भी शामिल किया गया था ।  रहमान गुल का नाम पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) की रेड लिस्ट में भी दर्ज है। जेम्सटाउन फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान सरकार ने 2016 में उसकी जानकारी देने वाले के लिए 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया था ।

2025 में मौत की खबर भी आई थी

सितंबर 2025 में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबरें आई थीं कि रहमान गुल उर्फ उस्ताद मुरीद अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में मारा गया है, हालांकि उस समय उसकी मौत की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई थी । अब BLA की ओर से उसे नया प्रमुख घोषित किए जाने से इन पुरानी खबरों पर सवाल उठते हैं नामों में समानता के कारण उस समय मारे गए बताए गए व्यक्ति की पहचान को लेकर भी सावधानी जरूरी है ।

बशीर जेब की जगह संभालेगा रहमान गुल

BLA ने 3 नवंबर 2026 को बशीर जेब बलूच को कमांडर-इन-चीफ के पद से हटाने की घोषणा की थी ।इसके बाद संगठन की प्रशासनिक, सैन्य और नीतिगत जिम्मेदारी वरिष्ठ कमांड परिषद को सौंप दी गई थी । अब रहमान गुल की नियुक्ति के साथ नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है  BLA ने दावा किया है कि रहमान गुल को परिषद और सभी कमांडरों की सहमति से चुना गया है। संगठन ने उसके नेतृत्व में अपनी गतिविधियां जारी रखने की बात कही है। 

संबंधित सामग्री

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम में 1,16,946 घोषित विदेशी नागरिकों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर चिंता जताई। हमीदा बेगम की रिहाई याचिका भी खारिज की।

Nov 15, 2026
एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली में 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन किया गया। छह घंटे चली सर्जरी में 30 से अधिक विशेषज्ञ शामिल रहे।

Nov 15, 2026
छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

CRPF ने छत्तीसगढ़ के सुकमा से 1,000 से ज्यादा जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी है। नक्सल विरोधी मोर्चे से पहली पूरी बटालियन हटाने के पीछे क्या वजह है?

Nov 15, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026