होर्मुज में LPG टैंकर पर हमला, 24 भारतीय सुरक्षित

होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीयों समेत सभी 25 क्रू सदस्य सुरक्षित

पनामा के झंडे वाले LPG टैंकर TARA GAS को 16 नवंबर को होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना बनाया गया। जहाज पर सवार सभी 24 भारतीयों समेत 25 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीयों समेत सभी 25 क्रू सदस्य सुरक्षित

होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले LPG टैंकर TARA GAS को निशाना बनाया गया है, जहाज पर 24 भारतीय नागरिकों समेत कुल 25 क्रू सदस्य सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने  सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि की । इस घटना में किसी भी क्रू सदस्य को चोट नहीं आई है।  यह हमला 16 नवंबर को हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि जहाज पर मौजूद सभी 24 भारतीय नागरिक और पूरा 25 सदस्यीय चालक दल सुरक्षित हैं ।

जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में अधिकारी

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार और संबंधित अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं  भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया है ।फिलहाल चालक दल के किसी सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में शामिल है। खाड़ी क्षेत्र से तेल और गैस की आपूर्ति के लिए यह मार्ग बेहद अहम है, यहां जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ रही है । इससे पहले भी खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों को ले जा रहे जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं।  

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026