आयुष म्हात्रे ने सबसे कम उम्र में किया डेब्यू, जानें चेन्नई के टॉप-5 सबसे युवा खिलाड़ियों की लि

आयुष म्हात्रे ने सबसे कम उम्र में किया डेब्यू, जानें चेन्नई के टॉप-5 सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट...

By : Rashmi Dubey
आयुष म्हात्रे ने सबसे कम उम्र में किया डेब्यू, जानें चेन्नई के टॉप-5 सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट...

Youngest Players to Debut For CSK : IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे को डेब्यू करने का मौका दिया। सिर्फ 17 साल 278 दिन की उम्र में डेब्यू करते ही आयुष CSK के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 15 गेंदों पर 32 रन की तूफानी पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा। आइए नजर डालते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर...

आयुष म्हात्रे

17 साल और 278 दिन की उम्र में आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले म्हात्रे ने आईपीएल डेब्यू पर 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिससे अपनी बल्लेबाजी का शानदार परिचय दिया। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 458 रन और रणजी ट्रॉफी में तीन शतकों सहित 471 रन बनाए हैं। इसके अलावा, वह 9 प्रथम श्रेणी और 7 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 1,000 रन बनाए हैं।

अभिनव मुकुंद

अभिनव मुकुंद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी थे। उन्होंने 2008 में सीएसके की जर्सी में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था, तब उनकी उम्र महज 18 साल और 139 दिन थी। उस समय उन्हें युवा प्रतिभा के तौर पर चुना गया था और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई थी।

अंकित राजपूत

तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 19 साल 123 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच IPL 2013 में खेला था। उस सीजन में CSK ने उन्हें 10 लाख रुपये की सैलरी पर टीम में शामिल किया था। अपनी रफ्तार और स्विंग से उन्होंने उस वक्त टीम मैनेजमेंट का ध्यान खींचा था।

मथीशा पाथिराना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना ने 2022 में 19 साल 148 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था। अपनी यॉर्कर और स्लिंग एक्शन से मशहूर पाथिराना ने कम समय में टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। अब तक वह 26 IPL मुकाबलों में 41 विकेट चटका चुके हैं।

नूर अहमद

IPL 2025 में अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज नूर अहमद का नाम भी चेन्नई सुपर किंग्स के डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है। उन्होंने 20 साल 79 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला। अपनी स्पिन गेंदबाजी से टीम में नई जान डाली। नूर अहमद की इनोवेटिव गेंदबाजी स्टाइल ने उन्हें जल्द ही CSK के महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक बना दिया है।

संबंधित सामग्री

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

एमएस धोनी दिसंबर से पहले IPL में खेलने को लेकर फैसला लेंगे। पिछले सीजन में पिंडली की चोट से परेशान रहे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का अगला सीजन मेडिकल जांच और फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Oct 25, 2026
Duleep Trophy Finale: तूफानी शुरुआत के बाद चूके वैभव सूर्यवंशी, अर्धशतक से पहले चामा मिलिंद ने किया शिकार

Duleep Trophy Finale: तूफानी शुरुआत के बाद चूके वैभव सूर्यवंशी, अर्धशतक से पहले चामा मिलिंद ने किया शिकार

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में साउथ जोन का सामना ईस्ट जोन से हो रहा है। वहीं, अफगानिस्तान दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी इसके फाइनल में उतरे हैं।

Sep 06, 2026
IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे साल चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई। धोनी की गैरमौजूदगी, खिलाड़ियों की चोट और फ्लॉप बल्लेबाजी ने पांच बार की चैंपियन टीम का पूरा खेल बिगाड़ दिया।

May 23, 2026
IPL 2026: टॉप-2 के लिए गुजरात की बड़ी परीक्षा, अंतिम मैच में सम्मान बचाने उतरेगी चेन्नई

IPL 2026: टॉप-2 के लिए गुजरात की बड़ी परीक्षा, अंतिम मैच में सम्मान बचाने उतरेगी चेन्नई

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस टॉप-2 में जगह पक्की करने उतरेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में होगी। जानिए मैच का पूरा समीकरण।

May 21, 2026
IPL 2026: चेन्नई के लिए करो या मरो मुकाबला, हैदराबाद जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी

IPL 2026: चेन्नई के लिए करो या मरो मुकाबला, हैदराबाद जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला आज। CSK के लिए करो या मरो की स्थिति, SRH प्लेऑफ के करीब पहुंचना चाहेगी।

May 18, 2026