लखनऊ और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला, क्या दोनों टीमें बरकरार रख पाएंगी अपनी जीत की लय? जानें स

लखनऊ और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला, क्या दोनों टीमें बरकरार रख पाएंगी अपनी जीत की लय? जानें संभावित प्लेइंग-11

By : Rashmi Dubey
लखनऊ और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला, क्या दोनों टीमें बरकरार रख पाएंगी अपनी जीत की लय? जानें संभावित प्लेइंग-11

LSG vs PBKS Playing 11: आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें अपनी पिछली जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी थी, जबकि पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ अपना खाता खोला था। अब दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने अभियान को और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

क्या मार्करम को बैठाने का जोखिम लेगी टीम?

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए एडेन मार्करम का प्रदर्शन शुरुआती दो मैचों में बेहद फीका रहा है। अब तक उन्होंने सिर्फ 15 और 1 रन ही बनाए हैं जो टीम के लिए चिंता का विषय है। यदि लखनऊ टीम अतिरिक्त गेंदबाज को शामिल करने की रणनीति अपनाती है, तो मार्करम की जगह शमार जोसेफ को खिलाने का विकल्प उपलब्ध है।

ऐसी स्थिति में कप्तान ऋषभ पंत खुद पारी की शुरुआत करने के लिए उतर सकते हैं। पंत के पास ओपनिंग का अनुभव भी है, क्योंकि वे अतीत में भारत के लिए टी20 में ओपनिंग कर चुके हैं और अंडर-19 क्रिकेट के दिनों में भी बतौर ओपनर खेलते रहे हैं। अब देखना यह होगा कि लखनऊ टीम मार्करम को लेकर क्या फैसला करती है।

लखनऊ की तेज गेंदबाजी में होगा सुधार

शमार जोसेफ को शामिल करने से लखनऊ सुपर जाएंट्स की तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिलेगी। फिलहाल शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और प्रिंस यादव तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि, मयंक यादव अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जिस कारण वे टीम से नहीं जुड़े हैं। ऐसे में जोसेफ की एंट्री लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण को नया आयाम दे सकती है।

दूसरी तरफ पिछले साल नीलामी में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत ने शुरुआती दो मैचों में बल्ले से निराश किया है। 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत को सही साबित करने के लिए पंत अब पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और अपनी लय में लौटने की कोशिश करेंगे। कप्तान के तौर पर भी पंत पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा।

हाई-वोल्टेज टक्कर की तैयारी

दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाले इस मुकाबले में सबकी नजरें आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर पर टिकी होंगी। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में हैं और दिल्ली के गेंदबाजों के सामने उन्हें रोकना एक बड़ी चुनौती होगी।

पंजाब की टीम अपने प्लेइंग-11 में बदलाव करने की संभावना कम ही दिखा रही है। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह के बदलाव पर निगाहें रहेंगी। दूसरी तरफ शशांक सिंह ने पिछले सत्र की शानदार लय को बरकरार रखा है, जबकि प्रियांश आर्य ने आईपीएल डेब्यू में ही 23 गेंदों पर 47 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत की है।

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और इम्पेक्ट प्लेयर विजयकुमार वैशाख ने पंजाब के लिए प्रभावी गेंदबाजी की है। इकाना स्टेडियम की पिच खासतौर पर स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिनर्स इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं और मैच का नतीजा तय कर सकते हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्सः निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, डेविड मिलर, अब्दुल समद,आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ, दिग्वेश राठी,ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर)।

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमातुल्लाह ओमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर (कप्तान)।

संबंधित सामग्री

IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL में बड़े ट्रेड ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की तस्वीर बदल दी है। ऋषभ पंत फिर दिल्ली लौट आए हैं, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ की जर्सी में नजर आएंगे।

Jun 23, 2026
IPL 2026 में बड़ा बदलाव, ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी; खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

IPL 2026 में बड़ा बदलाव, ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी; खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है और नया कप्तान जल्द तय होगा।

May 29, 2026
IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर लखनऊ बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल, PBKS के लिए करो या मरो मुकाबला

IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर लखनऊ बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल, PBKS के लिए करो या मरो मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला। पंजाब के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बचाने का आखिरी मौका।

May 23, 2026
KKR की जीत से पलटा IPL का गणित, अब आखिरी प्लेऑफ टिकट के लिए 5 टीमों में घमासान

KKR की जीत से पलटा IPL का गणित, अब आखिरी प्लेऑफ टिकट के लिए 5 टीमों में घमासान

आईपीएल में KKR की मुंबई पर जीत के बाद IPL 2026 का प्लेऑफ समीकरण पूरी तरह बदल गया है। अब चौथे स्थान के लिए KKR, CSK, PBKS, RR और DC के बीच जबरदस्त मुकाबला बन गया है।

May 21, 2026
IPL 2026: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज लखनऊ से भिड़ंत

IPL 2026: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज लखनऊ से भिड़ंत

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज अहम मुकाबला। प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने के लिए RR को जीत जरूरी।

May 19, 2026