एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला तय! गिल और अय्यर आमने-सामने, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइ

एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला तय! गिल और अय्यर आमने-सामने, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11...

By : Rashmi Dubey
एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला तय! गिल और अय्यर आमने-सामने, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11...

GT vs PBKS, IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज काफी शानदार तरीके से हो चुका है और अब अगला रोमांचक मुकाबला 25 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स की अगुआई युवा बल्लेबाज शुभमन गिल कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला होगा, ऐसे में दोनों टीमें विजयी आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इस मैच से पहले यह जानना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों का अब तक आईपीएल रिकॉर्ड क्या रहा है और साथ ही दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या होगी...

अब तक गुजरात का रहा है पलड़ा भारी

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से तीन मैचों में गुजरात ने जीत दर्ज की है, जबकि दो बार पंजाब को सफलता मिली है। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल 2025 में यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है। इस मैदान पर गुजरात का प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है और टीम को घरेलू दर्शकों का पूरा समर्थन भी मिलेगा।

पिछली जीत पंजाब के नाम

पिछले सीजन जब पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया था, तब पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी थी। उस मैच में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने दमदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। खासकर शशांक सिंह ने 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसने मैच का रुख पलट दिया। दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी के दम पर पंजाब ने तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

गुजरात ने चखा खिताबी स्वाद

गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक भी खिताब जीतने में नाकाम रही है, जबकि वह 2008 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। पंजाब ने केवल एक बार यानि साल 2014 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उस खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके जीत के सपने को तोड़ दिया था। अब आईपीएल 2025 में पंजाब एक बार फिर नए जोश और उम्मीद के साथ मैदान में उतरी है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

Impact Player : अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, ईशांत शर्मा ।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

Impact Player : हरप्रीत बराड़, कुलदीप सेन, सूर्यांश शेडगे ।

संबंधित सामग्री

IPL 2026: क्वालिफायर-2 में आज गुजरात और राजस्थान की टक्कर, फाइनल का टिकट दांव पर 

IPL 2026: क्वालिफायर-2 में आज गुजरात और राजस्थान की टक्कर, फाइनल का टिकट दांव पर 

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी।

May 29, 2026
आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज अहमदाबाद में भिड़ेंगे। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है।

May 12, 2026
IPL 2026: धर्मशाला में आज ‘करो या मरो’ की जंग! पंजाब प्लेऑफ के करीब, दिल्ली पर बाहर होने का खतरा

IPL 2026: धर्मशाला में आज ‘करो या मरो’ की जंग! पंजाब प्लेऑफ के करीब, दिल्ली पर बाहर होने का खतरा

आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में बड़ा मुकाबला होगा। दिल्ली के लिए करो या मरो की स्थिति, जबकि पंजाब प्लेऑफ की ओर बढ़ना चाहेगी।

May 11, 2026
IPL 2026: टॉप-4 की जंग में आज भिड़ेंगे राजस्थान-गुजरात, जयपुर में कांटे की टक्कर

IPL 2026: टॉप-4 की जंग में आज भिड़ेंगे राजस्थान-गुजरात, जयपुर में कांटे की टक्कर

आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में बड़ा मुकाबला होगा। दोनों टीमें टॉप-4 में जगह मजबूत करने उतरेंगी।

May 09, 2026
IPL 2026: प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद लेकर उतरेगी दिल्ली, लगातार चौथी जीत के इरादे से मैदान में KKR

IPL 2026: प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद लेकर उतरेगी दिल्ली, लगातार चौथी जीत के इरादे से मैदान में KKR

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला आज खेला जाएगा। प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी दिल्ली, जबकि KKR जीत की लय जारी रखना चाहेगी।

May 08, 2026