श्रेयस अय्यर- शशांक का तूफान, गेंदबाजों ने पलटा खेल, पंजाब ने गुजरात को नजदीकी मुकाबले में हराय

श्रेयस अय्यर- शशांक का तूफान, गेंदबाजों ने पलटा खेल, पंजाब ने गुजरात को नजदीकी मुकाबले में हराया...

By : Rashmi Dubey
श्रेयस अय्यर- शशांक का तूफान, गेंदबाजों ने पलटा खेल, पंजाब ने गुजरात को नजदीकी मुकाबले में हराया...

GT vs PBKS Full Highlights: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने विशाल 243 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए गुजरात की टीम 232 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई, उन्होंने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, शशांक सिंह एक बार फिर टीम के हीरो साबित हुए। इसके अलावा, विजयकुमार वैशाक ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए ‘साइलेंट हीरो’ की भूमिका निभाई और मैच का पासा पलट दिया।

श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह का धमाका

पंजाब किंग्स की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। अय्यर ने अपनी कप्तानी पारी में 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोकते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में 44 रन जड़ दिए, जिससे पंजाब का स्कोर 243 तक पहुंचा। उनकी इस विस्फोटक पारी की जमकर सराहना हो रही है। इससे पहले ओपनर प्रियांश आर्य ने भी दमदार शुरुआत दी थी और 23 गेंदों में 47 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी।

गुजरात ने किया जोरदार मुकाबला

244 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने आक्रामक शुरुआत की। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने पावरप्ले के भीतर टीम का स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया। गिल ने 14 गेंदों में 33 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। इसके बाद जोस बटलर ने मोर्चा संभाला और सुदर्शन के साथ 84 रनों की शानदार साझेदारी की। सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही गुजरात का रन चेज मुश्किल हो गया।

जोस बटलर ने भी 33 गेंदों में 54 रन बनाए, लेकिन जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वह भी पवेलियन लौट गए। गुजरात लक्ष्य के करीब तो पहुंची, लेकिन अंत के ओवरों में लड़खड़ाने के कारण टीम 232 रन तक ही सीमित रह गई और 11 रनों से मैच गंवा बैठी।

संबंधित सामग्री

IPL 2026 में आज PBKS vs GT: पिच, प्लेइंग 11 और मैच प्रीव्यू

IPL 2026 में आज PBKS vs GT: पिच, प्लेइंग 11 और मैच प्रीव्यू

IPL 2026 में मंगलवार के दिन पंजाब और गुजरात आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों की ताकत, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर।

Mar 31, 2026
IPL में आज पंजाब बनाम गुजरात:पंजाब की नजर घरेलू मैदान में वापसी पर, गुजरात का लक्ष्य मजबूत शुरुआत

IPL में आज पंजाब बनाम गुजरात:पंजाब की नजर घरेलू मैदान में वापसी पर, गुजरात का लक्ष्य मजबूत शुरुआत

आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला। मुल्लनपुर में शाम 7:30 बजे मैच, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पर नजरें।

Mar 31, 2026
T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाक, शहबाज सरकार ने मानी श्रीलंका के राष्ट्रपति की बात

T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाक, शहबाज सरकार ने मानी श्रीलंका के राष्ट्रपति की बात

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 फरवरी को होगा। पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक पुष्टि की।

Feb 10, 2026
क्रिकेट के 73 नियम बदले, खेलने वाले बैट-गेंद से लेकर टेस्ट के आखिरी ओवर तक बदलाव

क्रिकेट के 73 नियम बदले, खेलने वाले बैट-गेंद से लेकर टेस्ट के आखिरी ओवर तक बदलाव

MCC ने क्रिकेट के 73 नियम बदल दिए हैं। अब टेस्ट में आखिरी ओवर पूरा होगा। साथ ही नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

Feb 04, 2026
T20 में फास्टेस्ट 50 लगाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, टॉप में है इस ऑलराउंडर का नाम

T20 में फास्टेस्ट 50 लगाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, टॉप में है इस ऑलराउंडर का नाम

भारत-न्यूजीलैंड मैच में शिवम दुबे ने 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रचा, युवराज अब भी टॉप पर हैं।

Jan 29, 2026