27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले ओपनर्स पर Mahi का भरोसा बरकरार, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह इस खिल

27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले ओपनर्स पर Mahi का भरोसा बरकरार, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका...

By : Rashmi Dubey
27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले ओपनर्स पर Mahi का भरोसा बरकरार, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका...

Chennai Super Kings: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में आ गई है। टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर होने के बाद माही ने कप्तानी संभाली है। धोनी का अनुभव और नेतृत्व शैली हमेशा से सीएसके की पहचान रही है ।

अब यह टीम को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी। चेन्नई ने अब तक 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता है, ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को अगले 9 में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे। धोनी अब उन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं, जिन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किए हैं।

27 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले ओपनर्स पर माही का भरोसा कायम

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति अब अधिक आक्रामक दिख सकती है। धोनी का भरोसा उन खिलाड़ियों पर है जिन्होंने हाल ही में 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें न्यूज़ीलैंड के दो बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र प्रमुख हैं।

भले ही कॉनवे को सीज़न के शुरुआती तीन मैचों में मौका न मिला हो, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने रचिन के साथ ओपनिंग की और अपनी लय दिखानी शुरू की है। धोनी की कप्तानी में यही जोड़ी चेन्नई को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

वर्ल्ड कप में कारनामा कर चुके हैं कॉनवे और रवींद्र

रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की जोड़ी सिर्फ आईपीएल में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी ताकत दिखा चुकी है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 211 गेंदों में 273 रनों की साझेदारी की थी। बता दें यह न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप में अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ इन्होंने 1996 वर्ल्ड कप में क्रेग स्पेक्टर हैरिस और ली जर्मॉन की 168 रन की रिकॉर्ड साझेदारी को पीछे छोड़ दिया था। यही कारण है कि अब आईपीएल 2025 में भी धोनी इस भरोसेमंद ओपनिंग जोड़ी पर दांव लगा सकते हैं।

ऋतुराज की गैरमौजूदगी में राहुल त्रिपाठी बन सकते हैं विकल्प

अब जबकि ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, तो कप्तान धोनी के सामने सबसे बड़ा सवाल उनकी जगह भरने का है। धोनी चाहेंगे कि रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे अपनी फॉर्म में लौटें और टीम को तेज शुरुआत दें, ताकि एक मजबूत स्कोर की नींव रखी जा सके।

वहीं ऋतुराज के रिप्लेसमेंट के तौर पर राहुल त्रिपाठी बेहतर विकल्प बनकर उभर सकते हैं। राहुल ने आईपीएल 2025 में पहले तीन मैचों में ओपनिंग की थी और उनका अनुभव टीम के काम आ सकता है। अब देखना यह है कि धोनी उन्हें टॉप ऑर्डर में मौका देते हैं या कोई और रणनीति अपनाते हैं।

संबंधित सामग्री

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

एमएस धोनी दिसंबर से पहले IPL में खेलने को लेकर फैसला लेंगे। पिछले सीजन में पिंडली की चोट से परेशान रहे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का अगला सीजन मेडिकल जांच और फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Oct 25, 2026
IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे साल चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई। धोनी की गैरमौजूदगी, खिलाड़ियों की चोट और फ्लॉप बल्लेबाजी ने पांच बार की चैंपियन टीम का पूरा खेल बिगाड़ दिया।

May 23, 2026
IPL 2026: टॉप-2 के लिए गुजरात की बड़ी परीक्षा, अंतिम मैच में सम्मान बचाने उतरेगी चेन्नई

IPL 2026: टॉप-2 के लिए गुजरात की बड़ी परीक्षा, अंतिम मैच में सम्मान बचाने उतरेगी चेन्नई

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस टॉप-2 में जगह पक्की करने उतरेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में होगी। जानिए मैच का पूरा समीकरण।

May 21, 2026
IPL में कमाई के बादशाह बने विराट कोहली, रोहित-धोनी पीछे; KKR बनी सबसे वैल्युएबल टीम

IPL में कमाई के बादशाह बने विराट कोहली, रोहित-धोनी पीछे; KKR बनी सबसे वैल्युएबल टीम

विराट कोहली IPL इतिहास के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं KKR सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी बनी। जानिए रोहित, धोनी और बाकी टीमों की पूरी रिपोर्ट।

May 20, 2026
NSG कैंप में मशीनगन चलाते दिखे धोनी, कमांडोज से पूछा- अभी भी फिट लगता हूं न?

NSG कैंप में मशीनगन चलाते दिखे धोनी, कमांडोज से पूछा- अभी भी फिट लगता हूं न?

आईपीएल के बीच एमएस धोनी चेन्नई स्थित NSG कैंप पहुंचे जहां उन्होंने मशीनगन चलाई और कमांडोज के साथ समय बिताया। फिटनेस पर उनकी बात ने भी सबका ध्यान खींचा।

May 18, 2026