दिल्ली का मुख्यमंत्री LIVE: सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची रेखा गुप्ता

Delhi Chief Minister : नई दिल्ली। भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई है। भाजपा द्वारा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री की रेस आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठेक में उन्हें नेता चुन लिया गया है।
Live Updates
- 19 Feb 2025 3:49 PM
सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची रेखा गुप्ता :
दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश करने रेखा गुप्ता भाजपा नेताओं के साथ दिल्ली लॉन्ग हाउस पहुंचीं।
- 19 Feb 2025 3:30 PM
रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद :
दिल्ली की निर्वाचित कमेटी रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, "मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विधायक दल को धन्यवाद देती हूं।"
- 19 Feb 2025 3:19 PM
अरविंद केजरीवाल ने दी रेखा गुप्ता को बधाई :
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी। हम दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण के लिए उनके हर काम में उनका साथ देंगे।"
- 19 Feb 2025 2:48 PM
प्रवेश सिंह ने रखा था रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव :
जानकारी के अनुसार शालीमार सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वालीं रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव प्रवेश सिंह ने रखा था। अरविंद केजरीवाल को हराये जाने के बाद उनका कद पार्टी में बढ़ा है।
- 19 Feb 2025 2:45 PM
पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता सीएम:
रेखा गुप्ता ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है। वे छात्र राजनीति में भी काफी एक्टिव रहीं। रेखा गुप्ता का नाम आरएसएस द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
- 19 Feb 2025 2:41 PM
शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता होंगी अगली मुख्यमंत्री:
दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता होंगी अगली मुख्यमंत्री और नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक प्रवेश वर्मा होंगे उपमुख्यमंत्री।
- 19 Feb 2025 2:23 PM
प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय से अलग बैठक :
भाजपा विधायक दल की बैठक के बीच प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय के साथ अलग से बैठक चल रही है। प्रभारी अलका गुर्जर भी इस बैठक में मौजूद हैं। जल्द ही सीएम के नाम होगा।
#WATCH | Delhi BJP MLAs meet to elect Chief Minister pic.twitter.com/uBkM2o0moq
— ANI (@ANI) February 19, 2025 - 19 Feb 2025 2:15 PM
विधायक दल की बैठक शुरू, सभी MLA के फोन बंद :
भाजपा विधायक दल की बैठक ख़त्म हो गई है। बताया जा रहा है कि, सभी विधायकों के फोन बंद करवा दिए गए हैं। इस बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा।
- 19 Feb 2025 2:11 PM
रेखा गुप्ता पहुंची भाजपा कार्यालय :
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचीं। सीएम की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।
- 19 Feb 2025 2:05 PM
विधायक कैलाश गहलोत पहुंचे कार्यालय:
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक कैलाश गहलोत ने कहा, "यह अब बस कुछ ही मिनटों की बात है। बहुत लंबे समय के बाद दिल्ली को डबल इंजन वाली सरकार का मुख्यमंत्री मिलेगा...जो विकास रुक गया था वह फिर से शुरू होगा।"