Delhi Election Voting Live Update: दिल्ली में दोपहर तक 33.31% मतदान दर्ज
Delhi Election Voting Live : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर इस बार कुल 699 प्रत्याशी (Candidates) चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा (New Delhi Assembly) सीट पर हैं, जहां कुल 23 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, पटेल नगर (Patel Nagar) और कस्तूरबा नगर (Kasturba Nagar) सीट पर केवल 5-5 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान (Voting) हो रहा है और 8 फरवरी को मतों की गिनती (Counting of Votes) की जाएगी। सुबह 5 बजे मॉक पोल प्रक्रिया हुई। इसके बाद 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान के लिए वोटर्स सुबह से कतारों में खड़े देखे जा रहे हैं।
70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1.56 वोटर्स आज मिलकर 699 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। एक ओर जहां भाजपा और कांग्रेस कमबैक करने के लिए प्रयासरत है वहीं आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में तीसरी बार सत्ता में आने के लिए लड़ाई लड़ रही है।
शांति पूर्ण मतदान हो इसके लिए दिल्ली में अर्धसैनिक बल की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19 हजार होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं।
दिल्ली में 1,55,24,858 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1261 थर्डजेंडर हैं। ड्राफ्ट प्रकाशन से लेकर अंतिम प्रकाशन तक कुल 3,08,942 मतदाता जुड़े हैं और कुल 1,41,613 मतदाता हटाए गए हैं, इसलिए इस अवधि के दौरान 1,67,329 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई है।
Live Updates
- 5 Feb 2025 1:47 PM IST
दोपहर तक 33.31% मतदान दर्ज
दिल्ली में दोपहर तक 33.31% मतदान दर्ज किया गया है।
सीटवार वोटिंग प्रतिशत :
आदर्श नगर - 28.90
अम्बेडकर नगर - 32.88
बाबरपुर - 37.83
बदरपुर - 33.98
बादली -35.74
बल्लीमारान - 31.25
बवाना - 33.21
बिजवासन - 34.60
बुराड़ी - 33.19
चांदनी चौक - 25.79
छतरपुर - 37.71
दिल्ली कैंट - 32.60
देवली - 33.17
द्वारका - 35.70
गांधी नगर - 32.20
घोण्डा - 34.88
गोकलपुर - 39.52
ग्रेटर कैलाश - 29.16
हरि नगर -30.37
जनकपुरी - 32.90
जंगपुरा - 31.24
कालकाजी - 28.75
करावल नगर - 39.18
करोल बाग - 25.01
कस्तूरबा नगर - 28.60
किरारी - 37.54
कोंडली - 35.83
कृष्णा नगर - 32.20
लक्ष्मी नगर - 32.37
मादीपुर - 29.14
मालवीय नगर - 29.14
मंगोल पुरी - 34.83
मटिया महल - 30.80
मटियाला - 34.58
महरौली - 28.40
मॉडल टाउन - 25.87
मोती नगर - 29.51
मुंडका - 33.94
मुस्तफाबाद - 43.00
नजफगढ़ - 38.00
नांगलोई जाट - 32.90
नेरेला 37.60
नई दिल्ली - 30.86
ओखला - 31.20
पालम - 35.56
पटेल नगर - 29.55
पटपड़गंज - 33.73
आर के पुरम - 28.63
राजिंदर नगर - 30.28
राजौरी गार्डन - 30.67
रिठाला - 31.28
रोहिणी - 33.56
रोहतास नगर - 36.20
सदर बाजार - 29.40
संगम विहार - 37.32
सीलमपुर - 40.25
सीमा पुरी - 40.25
शाहदरा - 34.50
शकूर बस्ती - 31.01
शालीमार बाग - 29.60
सुल्तानपुर माजरा - 32.40
तिलक नगर - 28.63
तिमारपुर - 27.95
त्रिनगर - 30.21
त्रिलोकपुरी - 35.67
तुगलकाबाद - 33.01
उत्तम नगर - 35.67
विकासपुरी - 34.80
विश्वास नगर - 32.66
वजीरपुर - 28.76
- 5 Feb 2025 1:14 PM IST
मतदान के बीच बोले वीरेंद्र सचदेवा - दिल्ली में बदलाव की लहर
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में बदलाव की लहर है। लोग भ्रष्ट सरकार के खिलाफ वोट कर रहे हैं। अब यह 'आप-दा' - 'फर्जी' सरकार इस हद तक पहुंच गई है कि वह फर्जी मतदान की सुविधा दे रही है। हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में लोग फर्जी वोट डालते पकड़े गए हैं... मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि वे इनकी (आप) चालों से सतर्क रहें और प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत और विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें।"
- 5 Feb 2025 12:29 PM IST
जंगपुरा में AAP और BJP कार्यकर्ता आमने-सामने, मनीष सिसोदिया के सामने जमकर हुई नारेबाजी
दिल्ली के जंगपुरा में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने है। आम आदमी कार्यकर्ताओं के साथ मनीष सिसोदिया खड़े है। यहां जमकर नारेबाजी जारी है।
- 5 Feb 2025 11:56 AM IST
सुबह 11 बजे तक 19.95% मतदान
दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95% मतदान हुआ है।
सीटवार वोटिंग प्रतिशत :
आदर्श नगर - 15.95
अम्बेडकर नगर - 19.56
बाबरपुर - 31.30
बदरपुर - 21.91
बादली - 21.70
बल्लीमारान - 17.58
बवाना - 19.91
बिजवासन - 21.30
बुराड़ी - 20.14
चांदनी चौक - 13.27
छतरपुर - 24.16
दिल्ली कैंट - 18.90
देवली - 20.00
द्वारका - 22.00
गांधी नगर - 18.22
घोण्डा - 21.03
गोकलपुर - 25.37
ग्रेटर कैलाश - 16.26
हरि नगर - 16.65
जनकपुरी - 19.85
जंगपुरा - 18.13
कालकाजी - 16.28
करावल नगर - 25.27
करोल बाग - 11.00
कस्तूरबा नगर - 15.80
किरारी - 24.27
कोंडली - 22.08
कृष्णा नगर - 18.20
लक्ष्मी नगर - 18.74
मादीपुर - 17.19
मालवीय नगर - 16.26
मंगोल पुरी - 20.41
मटिया महल - 16.40
मटियाला - 21.22
महरौली - 16.80
मॉडल टाउन - 21.22
मोती नगर - 16.12
मुंडका - 20.28
मुस्तफाबाद - 27.00
नजफगढ़ - 23.95
नांगलोई जाट - 20.20
नेरेला - 22.18
नई दिल्ली - 17.56
ओखला - 18.30
पालम - 21.70
पटेल नगर - 16.89
पटपड़गंज - 20.50
आर के पुरम - 16.26
राजिंदर नगर - 16.25
राजौरी गार्डन -16.24
रिठाला - 18.11
रोहिणी - 18.35
रोहतास नगर - 22.10
सदर बाजार - 16.30
संगम विहार - 24.54
सीलमपुर - 24.95
सीमा पुरी - 23.45
शाहदरा - 20.10
शकूर बस्ती - 17.57
शालीमार बाग - 15.67
सुल्तानपुर माजरा - 19.02
तिलक नगर - 15.26
तिमारपुर - 15.24
त्रिनगर - 18.10
त्रिलोकपुरी - 22.43
तुगलकाबाद - 20.50
उत्तम नगर - 22.10
विकासपुरी - 21.52
विश्वास नगर - 19.10
वजीरपुर - 15.51
- 5 Feb 2025 11:52 AM IST
अरविंद केजरीवाल ने डाला वोट
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। उनके माता-पिता, पत्नी और बेटे ने भी यहीं अपना वोट डाला। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है।
- 5 Feb 2025 10:53 AM IST
जस्टिस बीआर गवई ने किया मतदान
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि, 'हमारा संविधान ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ को मान्यता देता है। हमारे लोकतंत्र को मजबूत करना हर नागरिक का कर्तव्य है, और हर किसी को अपना वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।'
- 5 Feb 2025 10:23 AM IST
अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम पहुंचे मतदान केंद्र
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे।
- 5 Feb 2025 10:21 AM IST
पवन खेड़ा ने निजामुद्दीन पूर्व में किया मतदान
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा निजामुद्दीन पूर्व में कविराज खजान चंद क्वेटा डीएवी स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।
- 5 Feb 2025 10:19 AM IST
CJI संजीव खन्ना मतदान करने पहुंचे
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना Delhi Assembly Elections 2025 के लिए अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे।
- 5 Feb 2025 9:41 AM IST
स्वाति मालीवाल चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने पहुंचीं
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं।