Live

दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान

वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान
X

Delhi Election Voting Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक कुल 57.70% मतदान दर्ज किया गया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सबसे अधिक 63.83% वोटिंग हुई, जो भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है।

इन दिग्गजों ने डाला वोट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे, जिससे भावुक नजारा देखने को मिला।

सीलमपुर में फर्जी वोटिंग का आरोप, भाजपा-आप समर्थकों में झड़प

भाजपा ने सीलमपुर में बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया, जिसके बाद आप और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने स्वीकार किया कि कुछ मामलों में गलत पहचान के कारण अन्य लोगों ने वोट डाल दिया। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि नामों की समानता के कारण यह भ्रम हुआ था।

AAP का आरोप: नॉर्थ एवेन्यू में पैसे बांटे गए

आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। उन्होंने कहा कि यह सब चुनाव आयोग की निगरानी में हो रहा है।

पुलिस की निगरानी बढ़ी

मतदान के दौरान विवाद को देखते हुए पुलिस ने कई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और जांच जारी है। अब मतगणना के दिन सबकी नजरें इस पर रहेंगी कि दिल्ली की जनता ने किसके पक्ष में जनादेश दिया है।

Live Updates

  • 5 Feb 2025 10:19 AM IST

    CJI संजीव खन्ना मतदान करने पहुंचे

    भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना Delhi Assembly Elections 2025 के लिए अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे।

  • 5 Feb 2025 9:41 AM IST

    स्वाति मालीवाल चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने पहुंचीं

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं।

  • 5 Feb 2025 9:39 AM IST

    दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान

    Delhi Election 2025 : दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान दर्ज किया गया। 

    सीटवार वोटिंग प्रतिशत :

    1. आदर्श नगर 5.70
    2. अम्बेडकर नगर - 8.12
    3. बाबरपुर - 9.36
    4. बदरपुर - 9.96
    5. बादली - 8.38
    6. बल्लीमारान - 6.97
    7. बवाना - 7.27
    8. बिजवासन - 8.88
    9. बुराड़ी - 8.98
    10. चांदनी चौक - 4.53
    11. छतरपुर - 11.05
    12. दिल्ली कैंट - 7.60
    13. देवली - 8.06
    14. द्वारका - 9.50
    15. गांधी नगर -6.64
    16. घोण्डा - 8.52
    17. गोकलपुर - 10.66
    18. ग्रेटर कैलाश - 6.80
    19. हरि नगर - 6.40
    20. जनकपुरी - 8.30
    21. जंगपुरा - 7.33
    22. कालकाजी - 6.19
    23. करावल नगर - 10.53
    24. करोल बाग - 4.61
    25. कस्तूरबा नगर - 5.90
    26. किरारी - 10.06
    27. कोंडली - 10.29
    28. कृष्णा नगर - 6.50
    29. लक्ष्मी नगर - 7.70
    30. मादीपुर - 6.35
    31. मालवीय नगर - 6.73
    32. मंगोल पुरी - 7.80
    33. मटिया महल - 6.49
    34. मटियाला - 9.23
    35. महरौली - 7.20
    36. मॉडल टाउन - 4.78
    37. मोती नगर - 5.78
    38. मुंडका - 7.70
    39. मुस्तफाबाद - 12.43
    40. नजफगढ़ - 10.12
    41. नांगलोई जाट - 8.00 
    42. नेरेला - 8.67
    43. नई दिल्ली - 7.41
    44. ओखला - 7.90
    45. पालम - 9.40
    46. पटेल नगर - 6.11
    47. पटपड़गंज - 8.70
    48. आर के पुरम - 6.26
    49. राजिंदर नगर - 5.75
    50. राजौरी गार्डन - 5.89
    51. रिठाला - 7.16
    52. रोहिणी - 7.64
    53. रोहतास नगर - 9.20
    54. सदर बाजार - 6.00
    55. संगम विहार - 10.87
    56. सीलमपुर - 11.02
    57. सीमा पुरी - 10.29
    58. शाहदरा - 8.00
    59. शकूर बस्ती - 7.01
    60. शालीमार बाग - 6.06
    61. सुल्तानपुर माजरा - 6.46
    62. तिलक नगर - 5.73
    63. तिमारपुर - 5.68
    64. त्रिनगर - 6.94
    65. त्रिलोकपुरी - 9.35
    66. तुगलकाबाद - 8.50
    67. उत्तम नगर - 9.75
    68. विकासपुरी - 8.79
    69. विश्वास नगर - 7.64
    70. वजीरपुर - 6.12

  • 5 Feb 2025 9:37 AM IST

    उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया मतदान

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, उनकी पत्नी संगीता सक्सेना ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर Delhi Election 2025 के लिए वोट डाला। वोट डालने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "मैंने दिल्ली की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली की जनता मतदान में रिकॉर्ड बनाए..."

  • 5 Feb 2025 9:34 AM IST

    कालकाजी के मतदान केंद्र सीएम आतिशी ने किया मतदान

    दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सीएम आतिशी ने कहा, "दिल्ली में यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है...एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं...दिल्ली पुलिस खुलेआम बीजेपी के लिए काम कर रही है।

  • 5 Feb 2025 9:27 AM IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।

     

  • 5 Feb 2025 9:08 AM IST

    भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने किया मतदान

    गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने ईस्ट आजाद नगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

  • 5 Feb 2025 9:05 AM IST

    मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली में किया मतदान

    आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।

  • 5 Feb 2025 8:49 AM IST

    एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी समेत बांसुरी स्वराज ने किया मतदान

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज तुगलक क्रिसेंट में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में मतदान किया। इसके अलावा बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोरा ने अपनी पत्नी के साथ मोतीबाग के पोलिंग स्टेशन मतदान किया है।

    वोट डालने के बाद भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "आज दिल्ली में लोकतंत्र का उत्सव है और मैं राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें ताकि दिल्ली विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बन सके। आप देखेंगे, 8 फरवरी को केवल कमल ही खिलेगा। 

  • 5 Feb 2025 8:46 AM IST

    राहुल गांधी ने किया मतदान

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला है।

Tags

Next Story