प्यार,शक और खून! HR का सिर काटकर बैग में रखा, पॉलीथिन में पैक की बॉडी, पकड़ाया तो चौंकाने वाला

प्यार,शक और खून! HR का सिर काटकर बैग में रखा, पॉलीथिन में पैक की बॉडी, पकड़ाया तो चौंकाने वाला खुलासा

आगरा में प्रेम त्रिकोण के शक में HR मैनेजर मिंकी शर्मा की हत्या, सिर कटा शव मिला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार।

By : स्वदेश डेस्क
प्यार,शक और खून! HR का सिर काटकर बैग में रखा, पॉलीथिन में पैक की बॉडी, पकड़ाया तो चौंकाने वाला खुलासा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। 23 जनवरी की देर रात एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के जवाहर पुल पर एक युवती का सिर कटा शव बोरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में शव की पहचान टेढ़ी बगिया, पार्वती विहार निवासी मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई, जो एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर थीं।

मिंकी संजय प्लेस स्थित मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थीं। हत्या के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक यह हत्या त्रिकोणीय प्रेम और शक के चलते की गई।

ऑफिस में ही रची गई हत्या की साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विनय राजपूत, जो उसी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था, मिंकी का प्रेमी था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और शादी की बात भी चल रही थी। हालांकि पिछले छह महीनों से मिंकी किसी और युवक से भी बातचीत करने लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।

भाई की शादी का बहाना, फिर लापता हुई मिंकी

23 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे मिंकी घर से निकली थीं। परिजनों को बताया था कि भाई की शादी के कार्ड कूरियर करने जा रही हैं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। फोन बंद मिला तो वे ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां भी ताला लगा था। इसके बाद रात करीब 10 बजे थाना ट्रांस यमुना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

जवाहर पुल पर मिला सिर कटा शव

इसी बीच रात करीब एक बजे लोगों ने जवाहर पुल पर एक बोरा पड़ा देखा। पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें नग्न अवस्था में युवती का सिर कटा शव मिला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

CCTV ने खोला राज

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी पर बोरा ले जाते हुए नजर आया। गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जब पुलिस मिंकी के ऑफिस पहुंची तो वहां की फुटेज में विनय राजपूत बोरे को घसीटते हुए बाहर ले जाता दिखा। इसके बाद एमजी रोड और हाईवे के कैमरों में भी वही स्कूटी कैद हो गई।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने मिंकी को ऑफिस बुलाया था। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

शव को ठिकाने लगाने की खौफनाक कोशिश

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शव को पॉलिथीन में पैक किया, फिर सिर को धड़ से अलग कर दिया। शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर ऊपर से पैकिंग टेप लपेटा गया। सिर को अपने बैग में रखा गया। मिंकी की ही स्कूटी से वह जवाहर पुल पहुंचा और शव को यमुना में फेंकने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों के आने पर घबरा गया। इसके बाद वह सिर, मोबाइल फोन, कपड़े और बैग को अलग जगह ठिकाने लगाकर फरार हो गया। स्कूटी को शाहदरा क्षेत्र में छोड़ दिया गया था।

परिवार में पसरा मातम

मिंकी के पिता अशोक शर्मा कोल्ड स्टोरेज में काम करते हैं। परिवार में तीन बेटियां थीं, जिनमें मिंकी सबसे छोटी थी। छोटा भाई दीपक की 6 फरवरी को शादी होनी है। शादी से पहले बेटी की इस तरह हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।

संबंधित सामग्री

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का...

Oct 15, 2026
Breaking News: प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या! बाइक सवार 3 हमलावर फरार

Breaking News: प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या! बाइक सवार 3 हमलावर फरार

प्रयागराज के हंडिया में सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए, पुलिस CCTV खंगाल रही है।<br/>

Sep 15, 2026
NRHM Scam: बलरामपुर में विजिलेंस की छापेमारी, पूर्व विधायक के भाई की तलाश तेज

NRHM Scam: बलरामपुर में विजिलेंस की छापेमारी, पूर्व विधायक के भाई की तलाश तेज

स्वास्थ्य महकमे में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और अन्य योजनाओं में हुए करोड़ों रुपये के घपले की जांच ने एक बार फिर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है।

Aug 23, 2026
Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

अमेठी में गुरुवार को एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां एक विवाहिता का रक्त रंजीत शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके घर के अंदर पड़ा मिला।

Aug 20, 2026
Amethi Murder: अमेठी में विवाहिता आत्महत्या मामले में सास,जेठ और ननद सहित 4 गिरफ्तार

Amethi Murder: अमेठी में विवाहिता आत्महत्या मामले में सास,जेठ और ननद सहित 4 गिरफ्तार

अमेठी में विवाहिता की आत्म हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Aug 20, 2026