अमरोहा में शुगर मिल की फैलाई गंदगी बाइक सवारों पर पड़ी भारी, फिसलकर कई लोग घायल

अमरोहा में शुगर मिल की फैलाई गंदगी बाइक सवारों पर पड़ी भारी, फिसलकर कई लोग घायल

अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही से सड़क फिसलन भरी हुई, बाइक सवार गिरते रहे, कई घायल, वीडियो वायरल।

By : स्वदेश डेस्क
अमरोहा में शुगर मिल की फैलाई गंदगी बाइक सवारों पर पड़ी भारी,  फिसलकर कई लोग घायल

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक सड़क अचानक हादसों का हॉटस्पॉट बन गई। बछरांयू थाना क्षेत्र में धनौरा–अमरोहा मार्ग पर शुगर मिल की लापरवाही के चलते सड़क इतनी फिसलन भरी हो गई कि बाइक सवार एक के बाद एक फिल्मी अंदाज में गिरते नजर आए। हल्की बारिश के बाद सड़क पर फैली गंदगी के चलते सड़क फिसलन बढ़ने से एक के बाद एक लगभग एक दर्जन बाइक सवार फिसल गए।

घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग असहाय होकर सड़क पर फिसलते दिख रहे हैं।

सड़क पर फैला कचरा बना आफत

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुगर मिल से निकलने वाले गन्ने के अवशेष, खोई और कीचड़ को बिना साफ कराए सीधे सड़क पर छोड़ दिया गया। इससे सड़क पर चिकनाहट बढ़ गई और दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने लगा। कई बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं।


स्थानीय लोगों में फैला आक्रोश

रोजाना इस रास्ते से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद शुगर मिल प्रबंधन ने न तो सड़क की सफाई कराई और न ही किसी तरह के चेतावनी बोर्ड लगाए गए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई करा दी जाती, तो ये हादसे टाले जा सकते थे।

शुगर मिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों ने शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही अमरोहा पुलिस ने मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले यातायात को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने शुगर मिल के अधिकारियों से संपर्क कर सड़क की धुलाई कराई, जिससे फिलहाल लोगों को राहत मिली और आवागमन सामान्य हो सका।

संबंधित सामग्री

Amethi News: झाड़ियों में सिमटा रास्ता, गड्ढों में फंसी राह, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

Amethi News: झाड़ियों में सिमटा रास्ता, गड्ढों में फंसी राह, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

ठेंगहा हनुमान मंदिर से राजापुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाली की तस्वीर बन गया है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां और कंटीले पेड़ राह को संकरा कर रहे हैं, जबकि जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसी

Aug 25, 2026
UP High Alert: उत्तरप्रदेश में आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी!

UP High Alert: उत्तरप्रदेश में आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी!

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई मजदूरों की हत्या की वारदात के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Aug 02, 2026
गाजियाबाद: इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर पर हमला करने वाले 24 घंटे बाद भी फरार, सलीम वास्तिक ICU में

गाजियाबाद: इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर पर हमला करने वाले 24 घंटे बाद भी फरार, सलीम वास्तिक ICU में

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले के 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Feb 28, 2026
बुर्के में कांवड़ लेकर निकली तमन्ना, शिवभक्तों ने की पुष्पवर्षा; महाशिवरात्रि से पहले अमरोहा में अनोखी मिसाल

बुर्के में कांवड़ लेकर निकली तमन्ना, शिवभक्तों ने की पुष्पवर्षा; महाशिवरात्रि से पहले अमरोहा में अनोखी मिसाल

अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले बुर्का पहनकर कांवड़ लेने निकली तमन्ना मलिक पर शिवभक्तों ने पुष्पवर्षा की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।

Feb 14, 2026
सिस्टम पर आपा खोने वाले युवक के मामले में CM का एक्शन, 3 काम करते ही चेहरे पर लौटी खुशी

सिस्टम पर आपा खोने वाले युवक के मामले में CM का एक्शन, 3 काम करते ही चेहरे पर लौटी खुशी

इंदौर के दिनेश प्रजापत के वायरल वीडियो पर सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लिया। साथ ही मां की पेंशन, इलाज और सहायता सुनिश्चित की।

Feb 08, 2026