आगरा में ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या: गर्लफ्रेंड का सिर धड़ से अलग और फिर पैकिंग

आगरा में ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या: गर्लफ्रेंड का सिर धड़ से अलग और फिर पैकिंग

By : Swadesh Bhopal
आगरा में ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या: गर्लफ्रेंड का सिर धड़ से अलग और फिर पैकिंग

आगरा में एक ही कंपनी में काम करने वाले प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव ठिकाने लगाने की ऐसी साजिश रची, जिसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई. हालांकि आरोपी अपने प्लान में नाकाम रहा और फिर जाल में फंस गया. मृतका मिंकी कंपनी में HR एक्जीक्यूटिव थी. आरोपी विनय उसी ऑफिस में काम करता था और दोनों करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे. पुलिस के मुताबिक, शादी, पैसों और शक ने इस रिश्ते को अपराध में बदल दिया.

ऑफिस में शुरू हुआ विवाद

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मिंकी चार साल से कंपनी में कार्यरत थी, जबकि विनय दो साल पहले वहां आया था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन कुछ समय से शादी और पैसों को लेकर तनाव चल रहा था. घटना वाले दिन ऑफिस में दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसी दौरान विनय ने चाकू से मिंकी पर ताबड़तोड़ आठ वार कर दिए. गर्दन पर गंभीर वार से नस कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद हैवानियत

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने सिर काटकर अलग कर दिया. उसने मिंकी के कपड़े उतारे और सिर व कपड़ों को पॉलिथीन में भर दिया. धड़ बोरे में ठीक से नहीं आ रहा था, तो पैरों को चाकू से आधा काटकर मोड़ा और टेप से बांध दिया. इसके बाद आरोपी ने खून के धब्बे साफ करने की कोशिश की और रात करीब 11 बजे बोरा स्कूटी पर रखकर निकला. भगवान टॉकीज और जवाहर पुल के रास्ते यमुना में शव फेंकने की योजना थी.

डर के कारण अधूरी रह गई साजिश

जवाहर पुल पर भीड़ और पकड़े जाने के डर से विनय बोरे को वहीं छोड़कर भाग गया. वजन ज्यादा होने के कारण वह बोरे को रेलिंग तक उठा भी नहीं सका. इसी चूक ने पुलिस को सुराग दे दिया. CCTV फुटेज, स्कूटी, कपड़े और मोबाइल की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फॉरेंसिक टीम ने ऑफिस से साक्ष्य जुटाए और DVR भी कब्जे में ली गई.

पैसा और शक में वारदात

पूछताछ में विनय ने बताया कि मिंकी उससे रुपये मांग रही थी, भाई की शादी का हवाला दे रही थी. वहीं वह मिंकी की फोन कॉल्स को लेकर शक में था. उसे लगता था कि वह किसी और से बात करती है. इसी गुस्से में उसने पहले से चाकू खरीद रखा था.

फिल्म देखकर आया आइडिया

आरोपी ने फिल्मों से तरीके सीखने की बात भी कबूल की है. उसने बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की पूरी योजना बनाई थी, ताकि पकड़ा न जाए. हालांकि साक्ष्यों ने उसकी सारी चाल नाकाम कर दी.

गिरफ्तारी के बाद अफसोस

गिरफ्तारी के बाद विनय ने अफसोस जताते हुए कहा कि वह भी मरना चाहता है और मिंकी के बिना नहीं जी सकता. लेकिन पुलिस का कहना है कि जिस तरह से उसने सबूत मिटाने और शव ठिकाने लगाने की कोशिश की, उससे साफ है कि वह बचना चाहता था. फिलहाल पुलिस सिर की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान चला रही है और आरोपी के एक दोस्त की भूमिका की भी जांच की जा रही है. अब निगाहें इस केस की चार्जशीट और कोर्ट की कार्रवाई पर टिकी हैं.

संबंधित सामग्री

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का...

Oct 15, 2026
Breaking News: प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या! बाइक सवार 3 हमलावर फरार

Breaking News: प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या! बाइक सवार 3 हमलावर फरार

प्रयागराज के हंडिया में सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए, पुलिस CCTV खंगाल रही है।<br/>

Sep 15, 2026
NRHM Scam: बलरामपुर में विजिलेंस की छापेमारी, पूर्व विधायक के भाई की तलाश तेज

NRHM Scam: बलरामपुर में विजिलेंस की छापेमारी, पूर्व विधायक के भाई की तलाश तेज

स्वास्थ्य महकमे में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और अन्य योजनाओं में हुए करोड़ों रुपये के घपले की जांच ने एक बार फिर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है।

Aug 23, 2026
Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

अमेठी में गुरुवार को एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां एक विवाहिता का रक्त रंजीत शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके घर के अंदर पड़ा मिला।

Aug 20, 2026
Amethi Murder: अमेठी में विवाहिता आत्महत्या मामले में सास,जेठ और ननद सहित 4 गिरफ्तार

Amethi Murder: अमेठी में विवाहिता आत्महत्या मामले में सास,जेठ और ननद सहित 4 गिरफ्तार

अमेठी में विवाहिता की आत्म हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Aug 20, 2026