17 जनवरी को रखा जाएगा सकट चौथ व्रत, पहली बार रख रहे तो ये बात रखें ध्यान

17 जनवरी को रखा जाएगा सकट चौथ व्रत, पहली बार रख रहे तो ये बात रखें ध्यान

यह सकट चतुर्थी का व्रत खासकर महिलाएं अपनी संतान के लिए रखती हैं और उनके सुख और समृद्धि की कामना करती हैं।

By : Deepika Pal
17 जनवरी को रखा जाएगा सकट चौथ व्रत, पहली बार रख रहे तो ये बात रखें ध्यान

Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का महत्व होता है जो प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की आराधना को समर्पित होता हैं। यह व्रत खासकर महिलाएं अपनी संतान के लिए रखती हैं और उनके सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन को श्रद्धापूर्वक मनाने से परिवार में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य आता है। इस व्रत को अगर आप पहली बार रख रहे है तो आपको इसके बारे में जानना चाहिए।

किन व्रतों के नाम से जाना जाता है व्रत

आपको बताते चलें कि, उत्तर भारत में सकट चौथ को धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को श्रद्धापूर्वक मनाने से परिवार में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य आता है। बताया जाता हैं कि, सकट चौथ को संकट चौथ, तिल-कुटा चौथ, वक्र-टुंडी चतुर्थी और माघी चौथ जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस व्रत का नाम देवी सकट के नाम पर रखा गया है।

पहली बार व्रत रखने वाले जाने खाने के नियम 

आपको बताते चलें कि, इस व्रत को करने के लिए निर्जला तौर पर रखा जाता हैं तो वहीं पर कुछ जगहों पर इस दिन महिलाएं फलाहारी व्रत रखती हैं, जबकि कुछ महिलाएं सिर्फ फलों का सेवन करती हैं। अगर आप पहली बार सकट चौथ व्रत रख रहे हैं तो सेंधा नमक का सेवन ना करें वहीं पर फलाहार में केवल मीठा भोजन ले सकते हैं।ये व्रत दूध और शकरकंद खाकर खोला जाता है. फिर तिल, गुड़ आदि का सेवन किया जाता है. वहीं, पारण के बाद प्रसाद में शकरकंद, तिल, गुड़ आदि से अर्पित भोजन ही किया जाता है. अगर आप व्रत रख रही हैं तो इस दौरान आपको अनाज का सेवन बिल्कुल नहीं करना है वरना आपका व्रत अधूरा रह जाएगा।

संबंधित सामग्री

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2026: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2026: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी इस बार कब मनाई जाएगी? जानें इसकी सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि।

Feb 03, 2026
जन्म से मृत्यु तक संस्कार जीवन का आधार: भैयाजी जोशी

जन्म से मृत्यु तक संस्कार जीवन का आधार: भैयाजी जोशी

इंदौर से दिव्य संतान गर्भ संस्कार प्रकल्प का राष्ट्रीय शुभारंभ, जन्म से मृत्यु तक संस्कारों की भूमिका पर जोर दिया।

Feb 02, 2026
इस मुहूर्त में सकट चौथ व्रती करें पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

इस मुहूर्त में सकट चौथ व्रती करें पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

माघ मास की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है, इसे तिल चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है।

Jan 17, 2025