मुरैना बीजेपी नेता की कार ने 5 लोगों को कुचला, पुलिस हिरासत से हुआ फरार

मुरैना बीजेपी नेता की कार ने 5 लोगों को कुचला, पुलिस हिरासत से हुआ फरार

By : Swadesh Bhopal
मुरैना बीजेपी नेता की कार ने 5 लोगों को कुचला, पुलिस हिरासत से हुआ फरार

मुरैना में शुक्रवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर अलाव ताप रहे लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि लोग सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण कुछ ही देर में यह घटना इलाके में तनाव की वजह बन गई।

अलाव ताप रहे लोगों पर चढ़ी कार

यह हादसा मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में पोरसा-जोटई रोड बायपास चौराहे पर हुआ। रात के समय ठंड से बचने के लिए कुछ लोग घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। तभी पोरसा की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे लोगों को कुचलती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल कई फीट दूर जा गिरे। कुछ पल के लिए मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।

आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का नेता

हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया के रूप में हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। गुस्साई भीड़ ने पहले आरोपी की पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस हिरासत से फरार, भड़का लोगों का गुस्सा

घटना ने तब नया मोड़ ले लिया, जब पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी कुछ ही देर बाद फरार हो गया। यह खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा दिया और पुलिस पर आरोपी को भगाने के आरोप लगाए। एक घायल युवक ने तो इलाज कराने से भी इनकार कर दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ा जाए।

एक ही परिवार के सभी घायल

इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों की पहचान रामदत्त राठौर (65), गिर्राज राठौर (22), कमलेश राठौर (50), अभिषेक तोमर (23) और 11 वर्षीय अन्नू/अर्नव लक्षकार के रूप में हुई है।

एसडीओपी की समझाइश के बाद खुला जाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रवि भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश दी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम खुल सका। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

कूनो के चीता शावक की मौत, शरीर में मिले छर्रे; मुरैना के जंगल में हुआ था घायल

कूनो के चीता शावक की मौत, शरीर में मिले छर्रे; मुरैना के जंगल में हुआ था घायल

कूनो की मादा चीता निर्वा के 19 महीने के शावक की पैलेट से लगी चोटों के कारण मौत हो गई। मुरैना के जंगल में घायल मिलने के बाद जबलपुर में उसका इलाज किया गया था।

Oct 27, 2026
कैलारस में नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति की मौत, सोशल मीडिया संदेश के बाद जांच तेज

कैलारस में नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति की मौत, सोशल मीडिया संदेश के बाद जांच तेज

मुरैना के कैलारस में नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा राणावत के पति अशोक राणावत की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से पहले सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश समेत सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

Jul 05, 2026
MP में बड़ा ट्रेन हादसा: मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह से मची भगदड़, मां-बेटे समेत 4 की मौत

MP में बड़ा ट्रेन हादसा: मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह से मची भगदड़, मां-बेटे समेत 4 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह के बाद बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। घबराकर ट्रेन से उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

Jun 14, 2026
रेप केस में डिप्टी कलेक्टर जेल पहुंचे, गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत; पुराने विवाद भी फिर चर्चा में

रेप केस में डिप्टी कलेक्टर जेल पहुंचे, गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत; पुराने विवाद भी फिर चर्चा में

मुरैना में डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर की रेप केस में गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया। शिकायत में शादी का झांसा, धमकी और लंबे समय तक शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Jun 04, 2026
अगर ले-देकर ही काम होता है तो ये टॉफियां रख लीजिए... 

अगर ले-देकर ही काम होता है तो ये टॉफियां रख लीजिए... 

मुरैना जनसुनवाई में 9 साल के बच्चे ने अधिकारियों के सामने टॉफियां रखकर कहा- “अगर ले-देकर ही काम होता है...” मासूम की बात ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए।

May 13, 2026