NEET Controversy: सरकार की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए NTA के डीजी सुबोध कुमार, NEET PG परीक्षा कैंस

NEET Controversy: सरकार की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए NTA के डीजी सुबोध कुमार, NEET PG परीक्षा कैंसिल

केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

By : Deepika Pal
NEET Controversy: सरकार की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए NTA के डीजी सुबोध कुमार, NEET PG परीक्षा कैंसिल

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद में एक के बाद एक बड़ी अपडेट सामने आती जा रही है हाल ही में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इसके बाद नए निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को बनाया गया है।

23 जून की NEET- PG परीक्षा हुई कैंसिल 

काफी समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं नीट पीजी परीक्षा के छात्रों को भी बड़ा झटका लगा है जहां 23 जून को होने वाली परीक्षा रद्द हो गई है। यह परीक्षा नई तारीख पर आयोजित की जाएगी। बताते चले कि, इस परीक्षा को नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित किया जाता हैं। यह परीक्षा 300 शहरों के 1000 से ज्यादा सेंटर पर होनी थी। बता दे कि, अब तक यूजीसी नेट समेत दो-तीन परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही बात 


नीट परीक्षा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों को लेकर हाल ही में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।


शिक्षा मंत्रालय ने बनाई हाई लेवल कमेटी

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं को ट्रांसपेरेंट और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेषज्ञों की एक हाई लेवल कमिटी बनाई। जिस कमेटी चेयरमैन के रूप में ईसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ के राधाकृष्णन समेत 7 सदस्यों को शामिल किया गया है।