यमुना एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद आग का गोला बनी दो कारें , सवारों ने कूदकर बचाई जान

यमुना एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद आग का गोला बनी दो कारें , सवारों ने कूदकर बचाई जान

By : Swadesh Bhopal
यमुना एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद आग का गोला बनी दो कारें , सवारों ने कूदकर बचाई जान

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक गंभीर सड़क हादसे में दो कारों में भीषण आग लग गई. लेकिन गनीमत रही कि कारों में सवार लोग किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

आमने-सामने से टक्कर

जेवर से नोएडा की ओर जा रही दो कारें आमने-सामने टकरा गईं, जिसके बाद अचानक आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों कारें धू-धूकर जल रही हैं।

फायर ब्रिगेड ने बुछाई आग

हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कारें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।

कोई हताहत नहीं

पुलिस ने बताया कि कारों में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, और किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है

संबंधित सामग्री

उत्तर प्रदेश में  यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार टक्कर, पति-पत्नी समेत 6 की मौत

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार टक्कर, पति-पत्नी समेत 6 की मौत

हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर में 6 की मौत। होली मनाने जा रहे थे पीड़ित, 7 घायल।

Mar 03, 2026
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में भीषण हादसा, 8 बस और 3 कारें जलकर खाक, 13 मौत 66 घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में भीषण हादसा, 8 बस और 3 कारें जलकर खाक, 13 मौत 66 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे में बस समेत कई वाहनों में भीषण आग लगी। कई जिंदा जले।

Dec 16, 2025