शिवाजी जयंती के मौके पर इन प्रसिद्ध किले पर घूमने का बनाएं प्लान, दिन बनेगा बेहतर

शिवाजी जयंती के मौके पर इन प्रसिद्ध किले पर घूमने का बनाएं प्लान, दिन बनेगा बेहतर

महाराष्ट्र की कुछ खास जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं यहां पर आप घूम कर इतिहास की कई सारी बातें जान पाएंगे।

By : Deepika Pal
शिवाजी जयंती के मौके पर इन प्रसिद्ध किले पर घूमने का बनाएं प्लान, दिन बनेगा बेहतर

Chhatrapati Shivaji Maharaj: आने वाले दिन 19 फरवरी को भारतीय इतिहास के महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाने वाली है। इस मौके पर अगर कुछ नया प्लान कर रहे हैं तो महाराष्ट्र की कुछ खास जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं यहां पर आप घूम कर इतिहास की कई सारी बातें जान पाएंगे। चलिए जानते हैं छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े खास किलों के बारे में...

शिवाजी महाराज ने किया था इन किलों का निर्माण

आपको बताते चलें कि, की सुरक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने इन किलों का निर्माण किया था जो आज भी धरोहर के रूप में सुरक्षित हैं...

1- रायगढ़ फोर्ट

इन खूबसूरत जगहों में सबसे पहला नाम महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का रायगढ़ फोर्ट का आता है। इसका निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज ने किया था। यह मुंबई के ठीक दक्षिण में महाराष्ट्र में स्थित है. यह कोंकण समुद्र तटीय मैदान का हिस्सा है और लहरदार और आड़ी-तिरछी पहाड़ियों वाला है। इस जगह पर आपको गंगासागर झील के नजारे भी देखने के लिए मिलेंगे।

2-सिंधुदुर्ग किला

छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास में कभी अपने सिंधुदुर्ग किले के बारे में भी पढ़ा होगा। इसका निर्माण 1664-67 ई. में महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने कराया था. यह महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में अरब सागर में स्थित है. इसे “समुद्री किला” के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर घूमने के लिए आपको एक भव्य मंदिर और आसपास के नजारे बेहद खूबसूरत देखने के लिए मिलेंगे।

3- शिवनेरी फोर्ट

महाराष्ट्र में पुणे जिले के जुन्नार के पास यह किला स्थित है जो शिवाजी महाराज के जन्म स्थल से जुड़ा हुआ है।यह किला चारों तरफ से खड़ी चट्टानों से घिरा हुआ है. किले के परिसर के कई पानी के टैंक और कुएं हैं. इस किले को घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है। यहां पर कई पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं।




4- तोरणा फोर्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े विभिन्न किलों में से यह किला भी है जिसे प्रचंडगडके नाम से भी जाना जाता है।बताया जाता हैं कि, सोलह वर्ष की उम्र में शिवाजी महाराज ने इस किले पर कब्जा किया था. शिवाजी ने किले ‘प्रचंडगड’ का नाम बदलकर तोरणा रख दिया। यह अकेला ट्रैकिंग, हाइकिंग के लिए काफी मशहूर है।

5- प्रतापगढ़ किला

छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े किलों में इस किले का भी नाम है। जो महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित हैं। किले का ऐतिहासिक महत्व प्रतापगढ़ की युद्ध की वजह से है, जो 1659 में छत्रपति शिवाजी महाराज और बीजापुर सल्तनत के जनरल अफजल खान के बीच यहां हुआ था। यहां पर अक्टूबर से लेकर जून तक घूम सकते हैं।

संबंधित सामग्री

छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘शुद्धीकरण’ अभियान के 350 वर्ष पूरे, 19 जून को ‘राष्ट्रीय घरवापसी दिवस’ मनाने की अपील

छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘शुद्धीकरण’ अभियान के 350 वर्ष पूरे, 19 जून को ‘राष्ट्रीय घरवापसी दिवस’ मनाने की अपील

छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा नेताजी पालकर के शुद्धीकरण की ऐतिहासिक घटना के 350 वर्ष पूरे। हिंदू जनजागृति समिति ने 19 जून को राष्ट्रीय घरवापसी दिवस मनाने की अपील की।

Jun 18, 2026
अब इस दिन संसद में नहीं होगी ‘छावा’ की स्क्रीनिंग, पीएम मोदी देखने वाले थे फिल्म

अब इस दिन संसद में नहीं होगी ‘छावा’ की स्क्रीनिंग, पीएम मोदी देखने वाले थे फिल्म

इस छावा फिल्म को राजनेता देख चुके हैं लेकिन 27 मार्च को संसद में छावां की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया हैं।

Mar 25, 2025
गणतंत्र दिवस के वीकेंड को बनाना है खास, तो भोपाल की इन जगहों को घूमने का बनाएं प्लान

गणतंत्र दिवस के वीकेंड को बनाना है खास, तो भोपाल की इन जगहों को घूमने का बनाएं प्लान

भोपाल में रहने वालों के लिए यह खबर बेहद खास होगी। शहर में घूमने और आनंद लेने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं जहां पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Jan 25, 2025
2024 में गूगल पर भारत और दुनिया की ये टूरिस्ट प्लेस रही अव्वल , खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

2024 में गूगल पर भारत और दुनिया की ये टूरिस्ट प्लेस रही अव्वल , खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गूगल पर सर्च की गई जगहों के बारे में जानकारी देते हैं...

Dec 15, 2024
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देखा महानाट्य जाणता राजा का मंचन, हुई भाव विभोर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देखा महानाट्य जाणता राजा का मंचन, हुई भाव विभोर

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार शाम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एम्फीथिएटर मैदान में महानाट्य जाणता राजा का मंचन देखा। छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को नाटक में जीवंत देख राज्यपाल भाव विभोर हो गई। उन्होंने कहा कि यह नाटक अद्वितीय एवं रोमांचकारी है। भारतीय मूल्यों को अपने में समेटे हुए जीवंत कर रखा है।

Nov 25, 2023