RBI की डिप्टी गवर्नर बनेगी पूनम गुप्ता, जानिए अब तक किन जगहों पर कर चुकी हैं काम

RBI की डिप्टी गवर्नर बनेगी पूनम गुप्ता, जानिए अब तक किन जगहों पर कर चुकी हैं काम

रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर के पद पर नई नियुक्ति होने वाली है। पूनम गुप्ता नए डिप्टी गवर्नर के पद पर कार्यभार संभालेगी।

By : Deepika Pal
RBI की डिप्टी गवर्नर बनेगी पूनम गुप्ता, जानिए अब तक किन जगहों पर कर चुकी हैं काम

RBI Deputy Governer: बीते दिन भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने अपना स्थापना दिवस मनाया था इसके बाद खबर है कि बैंक में डिप्टी गवर्नर के पद पर नई नियुक्ति होने वाली है। पूनम गुप्ता नए डिप्टी गवर्नर के पद पर कार्यभार संभालेगी। बता दे कि वे प्रतिष्ठित शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लॉयड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की महानिदेशक है और उन्हें 3 साल के लिए इस पद की जिम्मेदारी मिल रही है।

किन जगह पर कर चुकी है काम

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के डिप्टी गवर्नर पद पर माइकल देबव्रत पात्रा जिम्मेदारी संभाल रहे थे जिन्होंने जनवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नवनियुक्त डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कई जगह पर काम किया है। वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक में लगभग दो दशक तक वरिष्ठ पदों पर काम करने के बाद वह 2021 में एनसीएईआर में शामिल हुईं।

गुप्ता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड (अमेरिका) में पढ़ाया और आईएसआई (भारतीय सांख्यिकी संस्थान), दिल्ली में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में काम किया। साथ ही वे अर्थशास्त्र में स्नात्कोत्तर डिग्री और पीएचडी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री ले चुकी हैं।

RBI की पहली MPC बैठक कब 

मिली जानकारी के मुताबिक, 7 से 9 अप्रैल के बीच RBI की पहली MPC बैठक आयोजित की जा सकती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने FY26 के लिए अपने मॉनिटरी पॉलिसी बैठक का पूरा शेड्यूल लॉन्च कर दिया है। RBI के शेड्यूल के मुताबिक, 7 से 9 अप्रैल के बीच RBI की पहली MPC बैठक होने वाली है।

संबंधित सामग्री

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

देशभर में आयोजित स्वदेशी मेले कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को बाजार व पहचान दे रहे हैं। ये मेले ‘लोकल फॉर वोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को गति प्रदान करते हैं।

Nov 02, 2026
India GDP ग्रोथ: पहली तिमाही में 7.8% से मजबूत रही अर्थव्यवस्था, घरेलू मांग और निवेश ने दिया सहारा

India GDP ग्रोथ: पहली तिमाही में 7.8% से मजबूत रही अर्थव्यवस्था, घरेलू मांग और निवेश ने दिया सहारा

भारत की अर्थव्यवस्था ने 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP वृद्धि दर्ज की। विनिर्माण, घरेलू खपत, निवेश और सरकारी खर्च ने ग्रोथ को गति दी।

Aug 31, 2026
शेयर बाजार ने मारी पलटी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के करीब; बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार ने मारी पलटी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के करीब; बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी गई। सेंसेक्स 100 अंक बढ़ा और निफ्टी 24,300 के करीब पहुंच गया। बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में विशेष रुचि देखी गई।

Aug 27, 2026
RBI लाएगा ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, 200 करोड़ करेंसी का होगा ट्रायल

RBI लाएगा ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, 200 करोड़ करेंसी का होगा ट्रायल

RBI जल्द ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों का ट्रायल शुरू करेगा। 200 करोड़ नए नोट छापे जाएंगे। जानिए पुराने नोटों पर क्या होगा असर।<br/>

Jul 27, 2026
अर्थव्यवस्था की गति और चुनौतियां

अर्थव्यवस्था की गति और चुनौतियां

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जीडीपी वृद्धि के उत्साहजनक आंकड़े और आरबीआई की चेतावनियों के बीच नई चुनौतियां उभरी हैं। घरेलू मांग और निवेश की गति को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा।

Jun 19, 2026