पिथौरागढ़ में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पिथौरागढ़ में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By : Rashmi Dubey
पिथौरागढ़ में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Road Accident: पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा सोनी पुल के पास हुआ, जहाँ वाहन मुवानी से बकटा जा रहा था। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुँच गईं। बचाव अभियान शुरू किया गया।

बता दें मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

मृतकों में स्कूली बच्ची भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बोकटा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुखद रूप से मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। वहीं, घायलों में से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

संबंधित सामग्री

टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत की खबर

टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत की खबर

टिहरी में चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत। अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी लोग। swadesh news

Apr 23, 2026
1 मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, 14,500 फीट पर खुलेंगे शिव-पार्वती मंदिर के कपाट

1 मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, 14,500 फीट पर खुलेंगे शिव-पार्वती मंदिर के कपाट

उत्तराखंड में 1 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू होगी। 14,500 फीट पर स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुलेंगे। ग्रामीणों का माइग्रेशन भी शुरू होगा।

Mar 19, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः सुबह सवेरे 500 गहरी खाई में गिरी बस, 7 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः सुबह सवेरे 500 गहरी खाई में गिरी बस, 7 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया। 18 यात्रियों से भरी बस 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 7 लोगों की मौत हो गई।

Dec 30, 2025