उत्तर भारत में 'कोहरे का कहर': माउंट आबू में पारा 4 डिग्री, दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द. हादसों

उत्तर भारत में 'कोहरे का कहर': माउंट आबू में पारा 4 डिग्री, दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द. हादसों में 6 की मौत

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर। दिल्ली में 129 फ्लाइट्स रद्द, यूपी-बिहार में स्कूलों की छुट्टी और राजस्थान में पारा 4°C तक लुढ़का।

By : Swadesh Bhopal
उत्तर भारत में 'कोहरे का कहर': माउंट आबू में पारा 4 डिग्री, दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द. हादसों में 6 की मौत

पूरा उत्तर और मध्य भारत इस समय भीषण सर्दी और घने कोहरे की चपेट में है । हालात यह हैं कि राजस्थान के फतेहपुर और माउंट आबू जैसे इलाकों में पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है  वहीं दिल्ली से लेकर बिहार तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है । कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसों में उत्तर प्रदेश और बिहार में 6 लोगों की मौत की दुखद खबर भी सामने आई है।

कोहरे ने थामी रफ्तार: उड़ानें और ट्रेनें ठप

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर दृश्यता (Visibility) इतनी कम रही कि शनिवार को 129 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं । ट्रेनों का हाल भी बुरा है दिल्ली से भोपाल-इंदौर जाने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं . स्टेशनों और बस अड्डों पर मुसाफिर ठिठुरने को मजबूर हैं ।

यूपी-बिहार में रेड अलर्ट, स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के करीब 50 जिलों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है. विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम होने के कारण संभल में एक दर्दनाक हादसा हुआ  जहां ट्रक और बाइक की भिड़ंत में 4 लोगों की जान चली गई । सुरक्षा के मद्देनजर यूपी के 8 जिलों और बिहार के सारण  दरभंगा व मुंगेर में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. बिहार के 24 जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं जहां पिछले दो दिनों से सूरज के दर्शन तक नहीं हुए हैं ।

देश के अलग-अलग हिस्सों का हाल

मध्य प्रदेश: यहां के 20 जिले सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण पूरी तरह अदृश्य रहे 

उत्तराखंड: मसूरी के ऊंचे पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं, जो सैलानियों के लिए तो सुखद है लेकिन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है 

केरल: दक्षिण भारत में भी ठंड का असर दिख रहा है, मुन्नार में पारा शून्य डिग्री तक जा पहुंचा है, जिससे गाड़ियों पर बर्फ (ओस) की परत जम गई 


संबंधित सामग्री

नौतपा का कहर: 8 दिन से 47°C पार बांदा, मानसून अब भी दूर 

नौतपा का कहर: 8 दिन से 47°C पार बांदा, मानसून अब भी दूर 

यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C से ऊपर रहा। देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर, पंजाब में स्कूल और सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली, मानसून अभी केरल तट पर अटका।

May 26, 2026
गर्मी से राहत या नई मुसीबत? MP में बारिश-ओलों ने बदला खेल, किसानों की चिंता बढ़ी

गर्मी से राहत या नई मुसीबत? MP में बारिश-ओलों ने बदला खेल, किसानों की चिंता बढ़ी

मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने राहत के साथ नई परेशानी खड़ी कर दी। बारिश और ओलावृष्टि से जहां तापमान गिरा, वहीं खुले में रखी फसलें भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई।<br/>

Apr 30, 2026
छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत, अब फिर बढ़ेगी गर्मी; मौसम विभाग ने जारी किया Alert

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत, अब फिर बढ़ेगी गर्मी; मौसम विभाग ने जारी किया Alert

छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत जल्द खत्म होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ेगा और गर्मी फिर तेज हो सकती है।

Apr 09, 2026
पिथौरागढ़ में पारा माइनस 24ः राजस्थान के 10 शहर 10 डिग्री से नीचे, यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

पिथौरागढ़ में पारा माइनस 24ः राजस्थान के 10 शहर 10 डिग्री से नीचे, यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पारा माइनस 24 डिग्री पहुंचा, राजस्थान के कई शहरों में कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट।

Feb 09, 2026