इंदौर एयरपोर्ट पर मिलेगी महाकाल दर्शन और यात्रा की सभी जानकारी

इंदौर एयरपोर्ट पर मिलेगी महाकाल दर्शन और यात्रा की सभी जानकारी

By : Swadesh Bhopal
इंदौर एयरपोर्ट पर मिलेगी महाकाल दर्शन और यात्रा की सभी जानकारी

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा स्थाई काउंटर

महाकालेश्वर मंदिर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति का स्थायी काउंटर लगाया जाएगा।इस काउंटर पर श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन टिकट, भस्म आरती पास, महाकाल लोक भ्रमण, निवास व्यवस्था और परिवहन संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, हाल ही में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

समय की बचत और सुविधा

दरअसल, इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु आते हैं, जो सीधे उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए जाते हैं। अब यात्रियों को मंदिर पहुंचने से पहले ही ऑन-डिमांड टिकट और आवश्यक जानकारी मिल सकेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि भीड़भाड़ में टिकट या पास लेने की परेशानी भी कम होगी।

काउंटर पर मिलेगी सभी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि यह काउंटर आगामी दिनों में शुरू किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के बीच समन्वय किया जा रहा है। काउंटर पर प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, परिवहन की जानकारी और अन्य सहायता प्रदान करेंगे।

हजारों यात्री इंदौर के रास्ते उज्जैन पहुंचते हैं

महाकाल लोक के भव्य रूपांतरण के बाद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। प्रतिदिन हजारों यात्री इंदौर के रास्ते उज्जैन पहुंचते हैं। एयरपोर्ट पर शुरू होने वाली यह नई सुविधा उनकी महाकाल दर्शन यात्रा को और अधिक सहज और सुलभ बनाएगी।

इस बीच, इंदौर से उज्जैन जाने वाले मार्ग को सिक्स-लेन में परिवर्तित करने का कार्य भी जारी है। महाकाल मंदिर में रोजाना तड़के होने वाली भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ फिल्म कलाकार, क्रिकेट खिलाड़ी और देश के कई उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं।

सिंहस्थ को लेकर तैयारी

मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एयरपोर्ट पर यह काउंटर श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। अधिकारियों का कहना है कि आगामी सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा विशेष रूप से लाभदायक रहेगी।

संबंधित सामग्री

Indore Airport News: इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम से 3 बार लैंडिंग नाकाम; 195 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें

Indore Airport News: इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम से 3 बार लैंडिंग नाकाम; 195 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें

मुंबई से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान हवा के बिगड़े मिजाज के चलते तीन बार रनवे नहीं छू पाई। मजबूरन पायलट विमान को भोपाल लेकर गए। वहां भी दूसरे प्रयास में फ्लाइट लैंड हो पाई।

Oct 17, 2026
उज्जैन में सबसे पहले महाकाल को बांधी गई 2 फीट की खास राखी

उज्जैन में सबसे पहले महाकाल को बांधी गई 2 फीट की खास राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष राखी अर्पित की गई जो कि 2 फीट लंबी थी। इस परंपरा का पालन पुजारी परिवार की महिलाओं ने किया।

Aug 28, 2026
महाकाल को सबसे पहले बंधेगी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग

महाकाल को सबसे पहले बंधेगी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में रक्षाबंधन के अवसर पर भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल को पहली राखी और सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा।

Aug 26, 2026
Ujjain Nagpanchami: नागचंद्रेश्वर मंदिर के आज रात 12 बजे खुल कपाट, भक्तों को कैसे मिलेंगे दर्शन

Ujjain Nagpanchami: नागचंद्रेश्वर मंदिर के आज रात 12 बजे खुल कपाट, भक्तों को कैसे मिलेंगे दर्शन

महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट 16 अगस्त की रात 12 बजे से खुल जाएंगे। यहां दर्शन करने जाने से पहले भक्त ऑनलाइन बुकिंग, पास, स्लॉट के नियम जान लें।

Aug 16, 2026
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्ति का सैलाब, महाकाल की भस्म आरती से कांवड़ यात्रा तक...

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्ति का सैलाब, महाकाल की भस्म आरती से कांवड़ यात्रा तक...

सावन के दूसरे सोमवार पर मध्य प्रदेश के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, भस्म आरती और कांवड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उज्जैन में महाकाल की आरती में विशेष श्रृंगार और पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ।

Aug 10, 2026