असम में CRPF कैंप में फायरिंग

असम CRPF कैंप में फायरिंग में बालाघाट के जवान समेत तीन शहीद

असम के नागांव जिले में CRPF कैंप में फायरिंग की घटना में हेड कांस्टेबल विष्णु बघेल सहित तीन जवान शहीद हो गए। जवानों का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By : नरेंद्र कुमार
असम CRPF कैंप में फायरिंग में बालाघाट के जवान समेत तीन शहीद

असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना में मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल समेत तीन जवानों की मौत हो गई। शहीद विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैंप के भीतर ASI ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे नागांव जिले के कटिमारी स्थित CRPF कैंप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश निवासी एएसआई बल्लानी प्रेमाबरम ने गार्ड रूम से इंसास राइफल उठाई और बैरक तथा क्वार्टर गार्ड की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।इस गोलीबारी में हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल और सब-इंस्पेक्टर रामनवल सिंह यादव की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ASI ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं एएसआई माने गोबिंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोलीबारी के दौरान विष्णु प्रसाद बघेल के पेट में गोली लगी थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हाल ही में पदोन्नति मिलने के बाद उनका तबादला भोपाल की 107वीं बटालियन से असम की 34वीं बटालियन में हुआ था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शहीद विष्णु प्रसाद बघेल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित हैं, जबकि मां कैंसर का इलाज करा रही हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

आज गांव में होगा अंतिम संस्कार

शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को बालाघाट जिले के उनके पैतृक गांव भीकेवाड़ा (शेरपार) लाया जाएगा। प्रशासन और CRPF की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है।

फायरिंग की वजह की जांच जारी

सीआरपीएफ ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ASI ने फायरिंग क्यों की। जांच एजेंसियां घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हैं।

संबंधित सामग्री

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से 22 साल की महिला को पकड़ा है। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।

Nov 02, 2026
Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर  मिसाइल की तरह गिरा  लियरजेट,  9 लोगों की दर्दनाक मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर मिसाइल की तरह गिरा लियरजेट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

क्रेस्टहेवन के पास विमान सड़क पर गिरकर आग के गोले में बदल गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्घटना के कारणों की NTSB जांच कर रहा है।

Nov 02, 2026
असम में 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 17 हजार रुपये देकर पार की थी सीमा

असम में 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 17 हजार रुपये देकर पार की थी सीमा

असम के धुबरी में पुलिस ने 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उन्होंने 15 से 17 हजार रुपये देकर अवैध रूप से सीमा पार की थी।

Oct 30, 2026
बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

पश्चिम बंगाल में कोहिनूर पावर से जुड़े बैंक लोन मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में करीब 280-290 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले और दिवाला प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल की पड़ताल हो रही ह

Oct 30, 2026