Bhopal Airport Late Night Flights Update

भोपाल एयरपोर्ट 24 घंटे खुला, फिर भी लेट नाइट फ्लाइट नहीं; समर शेड्यूल में भी उम्मीद टूटी

भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे खुला होने के बावजूद समर शेड्यूल में लेट नाइट फ्लाइट शामिल नहीं हो सकी। कई रूट की उड़ानें बंद होने से एयर कनेक्टिविटी घटने की आशंका।

By : Admin
भोपाल एयरपोर्ट 24 घंटे खुला, फिर भी लेट नाइट फ्लाइट नहीं; समर शेड्यूल में भी उम्मीद टूटी

Bhopal News

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हवाई सफर करने वालों के लिए एक बार फिर निराश करने वाली खबर है। इस महीने के अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में भी लेट नाइट उड़ानों को जगह नहीं मिल सकी है। जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरलाइंस कंपनियों को 24 घंटे किसी भी समय स्लॉट देने की पेशकश की थी, इसके बावजूद कंपनियों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।

हालत यह है कि फिलहाल भोपाल से लेट नाइट कैटेगरी में केवल पुणे रूट की एक ही उड़ान संचालित हो रही है। लंबे समय से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की तरह यहां भी 24 घंटे उड़ान संचालन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन एयरलाइंस कंपनियां अभी भी इससे दूरी बनाए हुए हैं।

डेढ़ साल से 24 घंटे खुल रहा राजा भोज एयरपोर्ट

भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट पिछले करीब डेढ़ साल से 24 घंटे के लिए खुला हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का उद्देश्य था कि देर रात और तड़के सुबह की उड़ानों को बढ़ावा देकर एयर कनेक्टिविटी बेहतर की जाए। लेकिन इस अवधि में एयरलाइंस कंपनियों की ओर से बहुत सीमित प्रतिक्रिया मिली है। अब तक केवल इंडिगो ने पुणे के लिए एक स्थायी उड़ान शुरू की है। कुछ समय के लिए मुंबई के लिए भी एक उड़ान शुरू की गई थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया।

बेंगलुरु रूट पर लेट नाइट फ्लाइट की सबसे ज्यादा जरूरत

भोपाल से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इसके बावजूद इस रूट पर लेट नाइट उड़ान अब तक शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल बेंगलुरु के लिए दो नियमित उड़ानें जरूर हैं, लेकिन यात्रियों का कहना है कि इनमें अक्सर टिकट महंगे मिलते हैं और सीटें भी जल्दी भर जाती हैं। अगर इस रूट पर देर रात की फ्लाइट शुरू होती है, तो यात्रियों को सस्ते किराये के साथ ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं।

लेट नाइट उड़ानों से यात्रियों को क्या फायदा

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार लेट नाइट उड़ानों में आमतौर पर टिकट का किराया अपेक्षाकृत कम होता है। एयरलाइंस कंपनियां अक्सर रात में विमान को एयरपोर्ट पर पार्क करने के बजाय ऐसे रूट पर उड़ान संचालित करती हैं, जहां 70 प्रतिशत से अधिक यात्री लोड मिलने की संभावना हो। भोपाल से पुणे रूट पर अभी करीब 80 प्रतिशत तक सीट बुकिंग हो रही है। अगर बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के लिए भी देर रात उड़ानें शुरू हो जाएं, तो यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

समर शेड्यूल में बढ़ने के बजाय घटेगी कनेक्टिविटी

29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने की संभावना है।  नए शेड्यूल के अनुसार भोपाल से नवी मुंबई के लिए एक नई उड़ान शुरू की जा रही है। वहीं मुंबई की एक मौजूदा उड़ान बंद करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा एयर इंडिया की सुबह वाली उड़ान भी एक महीने के लिए बंद रहने की संभावना है। गोवा और अहमदाबाद के लिए चल रही उड़ानों को भी बंद करने का प्रस्ताव सामने आया है।

इस तरह पहली बार ऐसा लग रहा है कि समर सीजन में भोपाल से उड़ानों की संख्या बढ़ने के बजाय घट सकती है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

संबंधित सामग्री

MP Extra Flight: भोपाल एयरपोर्ट पर रविवार से बदलेगा उड़ानों का शेड्यूल, दिल्ली और रायपुर की उड़ान बढ़ी

MP Extra Flight: भोपाल एयरपोर्ट पर रविवार से बदलेगा उड़ानों का शेड्यूल, दिल्ली और रायपुर की उड़ान बढ़ी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार से शीतकालीन समय सारिणी लागू होगी। दिल्ली और रायपुर के लिए अतिरिक्त उड़ान मिलेगी, हैदराबाद रूट पर 186 सीटर एयरबस चलेगी।

Oct 24, 2026
राजा भोज एयरपोर्ट को मिला नया निदेशक, सुजीत कुमार पोद्दार 13 अक्टूबर को संभालेंगे पदभार

राजा भोज एयरपोर्ट को मिला नया निदेशक, सुजीत कुमार पोद्दार 13 अक्टूबर को संभालेंगे पदभार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सुजीत कुमार पोद्दार को राजा भोज एयरपोर्ट का नया निदेशक नियुक्त किया, वे 13 अक्टूबर तक पदभार संभालेंगे, दो महीने से खाली था पद।

Sep 22, 2026
नेपाल से भोपाल लाई गई मेडिकल फ्लाइट, गंभीर मरीज के लिए राजा भोज एयरपोर्ट बना ग्रीन कॉरिडोर

नेपाल से भोपाल लाई गई मेडिकल फ्लाइट, गंभीर मरीज के लिए राजा भोज एयरपोर्ट बना ग्रीन कॉरिडोर

नेपाल से गंभीर मरीज को लेकर मेडिकल फ्लाइट भोपाल पहुंची। राजा भोज एयरपोर्ट को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रिकॉर्ड समय में सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

May 19, 2026
भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग। 175 यात्री सुरक्षित, तकनीकी खराबी के चलते वापसी उड़ान रद्द, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।<br/>

Apr 26, 2026
भोपाल एयरपोर्ट पर प्लेन हाइजेक की खबर पर एक्टिव हुए जवान, सच्चाई जान यात्रियों ने ली राहत की सांस

भोपाल एयरपोर्ट पर प्लेन हाइजेक की खबर पर एक्टिव हुए जवान, सच्चाई जान यात्रियों ने ली राहत की सांस

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। विमान अपहरण की काल्पनिक स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और समन्वय की जांच की गई। CISF, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने अभ्यास

Apr 24, 2026