BHOPAL: मछली गैंग से जुड़ा माज खान लव जिहाद मामले में गिरफ्तार

BHOPAL: मछली गैंग से जुड़ा माज खान लव जिहाद मामले में गिरफ्तार

By : Swadesh Bhopal
BHOPAL: मछली गैंग से जुड़ा माज खान लव जिहाद मामले में गिरफ्तार

11वीं की छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई

राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान के छोटे भाई माज खान को रविवार को खानूगांव लव जिहाद मामले में गिरफ्तार किया है। 2 जनवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि खानूगांव इलाके में कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मददगार हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे ने माज खान को पेश कराने और बिना रिमांड लिए जेल भिजवाने की डील के आरोप में कोहेफिजा थाने के हेड कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि ज्ञानेंद्र ने पूरी डील एक आलीशान होटल में की थी। ज्ञानेंद्र के संदिग्ध आचरण के चलते टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला ने 7 फरवरी को उसके खिलाफ प्रतिवेदन डीसीपी को सौंपा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।

वीडियो दिखाकर एक लाख की मांग

पीड़िता ने रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में 3 जनवरी को मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब रविवार को दूसरे आरोपी माज खान की गिरफ्तारी की गई है।

कार में किया था दुष्कर्म

रेप और लव जिहाद का आरोपी ओसाफ 12वीं क्लास का छात्र है। उसके पिता डॉक्टर जबकि मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल आता था। सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई।

संबंधित सामग्री

Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कॉलेज बस अनियंत्रित होकर सड़क...

Oct 27, 2026
भोपाल में बंगाल का युवक नकली नोटों के साथ गिरफ्तार, 500 के 280 फर्जी नोट बरामद 

भोपाल में बंगाल का युवक नकली नोटों के साथ गिरफ्तार, 500 के 280 फर्जी नोट बरामद 

भोपाल में पश्चिम बंगाल के युवक से 1.40 लाख के नकली नोट बरामद हुए। क्राइम ब्रांच और साइबर टीम आरोपी के नेटवर्क और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है।

May 07, 2026
मुस्लिम युवती ने नाम बदलकर हिन्दू युवक से जबरन रचाई शादी, अब धर्म परिवर्तन का बना रही दबाव

मुस्लिम युवती ने नाम बदलकर हिन्दू युवक से जबरन रचाई शादी, अब धर्म परिवर्तन का बना रही दबाव

अशोका गार्डन थाना इलाके की एक मुस्लिम महिला ने खुद को ‘श्रेया सिलावट’ बताकर एक हिंदू युवक को प्रेमजाल में फंसाया, शादी की और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है।

May 21, 2025