योगी बने प्रस्तावक, पंकज चौधरी तय: यूपी BJP को मिलने जा रहा नया अध्यक्ष

योगी बने प्रस्तावक, पंकज चौधरी तय: यूपी BJP को मिलने जा रहा नया अध्यक्ष

योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर पंकज चौधरी यूपी BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष तय, निर्विरोध चुना जाना लगभग पक्का।

By : Swadesh Bhopal
योगी बने प्रस्तावक, पंकज चौधरी तय: यूपी BJP को मिलने जा रहा नया अध्यक्ष

लखनऊ की सियासत में आज तस्वीर साफ हो गई। कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया और बीजेपी के भीतर यह लगभग तय मान लिया गया कि उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया और इसके साथ ही संगठन की कमान उनके हाथों में जाने का रास्ता खुल गया। 


नामांकन के साथ ही साफ हो गया संकेत

बीजेपी दफ्तर में दोपहर का वक्त था। पंकज चौधरी जैसे ही पहुंचे माहौल कुछ अलग ही नजर आया। वह बाहर खड़े कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए अंदर गए। नामांकन की आखिरी समय-सीमा तक कोई दूसरा पर्चा दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में अब औपचारिक ऐलान भर बाकी है। उनका निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।

योगी, दोनों डिप्टी CM बने प्रस्तावक

इस नामांकन की सबसे बड़ी तस्वीर यह रही कि मंच पर बीजेपी का पूरा पावर सेंटर मौजूद था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रस्तावक बने। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके अलावा स्मृति ईरानी, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण ने भी समर्थन दिया। कुल मिलाकर यह साफ कर दिया कि संगठन में पंकज चौधरी को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है।अब निगाहें रविवार पर टिकी हैं। लखनऊ में पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख के लिए विनोद तावड़े पहले ही राजधानी पहुंच चुके हैं।

कौन हैं पंकज चौधरी, जिन पर बीजेपी ने भरोसा जताया

पंकज चौधरी कोई नया नाम नहीं हैं पूर्वांचल की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। महाराजगंज से 7 बार सांसद रहे हैं. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और गोरखपुर मंडल के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं, पंकज चौधरी ने पार्षद से राजनीति की शुरुआत की और गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी दोनों को गोरखपुर की राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है।

संबंधित सामग्री

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
UP BJP Niyuktiya: UP बीजेपी ने घोषित किए नए जिला प्रभारी, सूची जारी

UP BJP Niyuktiya: UP बीजेपी ने घोषित किए नए जिला प्रभारी, सूची जारी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार देर शाम प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और...

Sep 20, 2026
UP BJP: UP भाजपा नेतृत्व ने तय किए क्षेत्र, मोर्चा और मुख्यालय प्रभारी

UP BJP: UP भाजपा नेतृत्व ने तय किए क्षेत्र, मोर्चा और मुख्यालय प्रभारी

प्रदेश कार्यकारिणी के बाद भाजपा नेतृत्व ने क्षेत्र एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को इसकी घोषणा की है।

Aug 08, 2026
UP Bjp Niyuktiya: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने की क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों का ऐलान, सूची जारी

UP Bjp Niyuktiya: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने की क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों का ऐलान, सूची जारी

उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संगठन ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Aug 08, 2026